स्थापना दिवस पर ज्ञानवर्धक संगोष्ठी एवं पीथमपुर गौरव सम्मान समारोह संपन्न
दिनांक 23 अप्रैल को लघु उद्योग भारती पीथमपुर इकाई द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आयकर रिटर्न भरते समय आवश्यक सावधानियों एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर इंदौर के विद्वान सीए श्री मनीष डफरिया जी ने विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने सदस्यों को कर नियोजन, दस्तावेज़ों की शुद्धता तथा समय पर रिटर्न दाखिल करने के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र एकबोटे जी को “पीथमपुर गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उद्योग, संगठन एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता जी, मालव प्रांत अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे जी, डीआईसी महाप्रबंधक श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह जी तथा पीथमपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय वैष्णव जी उपस्थित रहे।
लगभग 100 से अधिक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री दिलीप कछावा जी ने किया, स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष श्री राजेश जैन ने दिया तथा अंत में कोषाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा जी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।