दिनांक 28.04.2026 को लघु उद्योग भारती रानपुर इकाई द्वारा स्थापना दिवस एवं श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रानपुर औद्योगिक क्षेत्र में दिन-रात कार्य कर उद्योगों को सुचारु रूप से संचालित रखने में अहम भूमिका निभाने वाले राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) एवं RIICO के कर्मचारियों का विशेष रूप से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने श्रमिकों तथा विभागीय कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक विकास और सतत संचालन में इनकी मेहनत, निष्ठा और समर्पण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनके बिना उद्योगों की प्रगति की कल्पना भी संभव नहीं है।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के कई वरिष्ठ एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोविंद राम मित्तल जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता जी, रानपुर इकाई अध्यक्ष मनोज अग्रवाल जी, सचिव नभ शर्मा जी, कोषाध्यक्ष पूरण गुप्ता जी, उपाध्यक्ष रजनीश सिंह चौहान जी, विकास मोहता जी एवं राजकुमार जैन जी, कार्यकारिणी सदस्य मानवेंद्र काबरा जी एवं उत्तम मराठा जी शामिल रहे। साथ ही कोटा इकाई के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता जी, सचिव संदीप जांगिड़ जी एवं कपिल बाहेती जी तथा उत्तर इकाई के अध्यक्ष संजय शर्मा जी एवं सचिव पुष्कल जैन जी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया, जिसमें उद्योग और श्रमिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।