विदिशा इकाई का प्रवास दिनांक 13-05-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जिला प्रभारी होने के नाते इकाई अध्यक्ष एवं सचिव के साथ इकाई के गठन से लेकर वर्तमान तक किए गए कार्यों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
इकाई अध्यक्ष श्री अश्विनी गुप्ता जी एवं सचिव श्री हिमांशु कोठारी जी ने जानकारी दी कि रजिस्टर में उल्लेखित सभी 7 कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।
विदिशा इकाई द्वारा Wellspun एवं MP Board Paper Mill में ITI छात्रों के लिए MOU के अंतर्गत औद्योगिक विजिट आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त रोजगार मेला, अस्पतालों में मरीजों एवं उनके अटेंडरों हेतु भोजन सेवा सहयोग, पौधारोपण, दीपावली मिलन समारोह तथा केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से इकाई सदस्यों की मुलाकात जैसे अनेक सामाजिक एवं औद्योगिक महत्व के कार्य संपन्न किए गए।
वर्तमान में विदिशा इकाई में कुल 40 सदस्य हैं, जिनमें 3 महिला उद्यमी शामिल हैं। महिला सहभागिता को और अधिक बढ़ाने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
बासौदा इकाई में सदस्य संख्या वृद्धि हेतु श्री प्रदीप मित्तल जी द्वारा निरंतर प्रभावशाली प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में बासौदा इकाई में 7 सदस्य हैं, जिनमें 3 महिला उद्यमी हैं।
इस प्रवास के दौरान मध्य भारत अंचल के महामंत्री श्री विनोद नायर जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
देवेंद्र श्रीवास्तव
सचिव, मध्य भारत अंचल
प्रभारी, विदिशा