विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती, कोटा उत्तर इकाई द्वारा रीको पर्यावरण इंडस्ट्री एरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया।
कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, महासचिव श्री पुष्कल जैन, कोषाध्यक्ष श्री हिमांशु सुवालका, उपाध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जन-जन का सतत अभियान बनना चाहिए। वृक्षारोपण जैसी गतिविधियाँ स्वच्छ, स्वस्थ और संतुलित पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से लघु उद्योग भारती कोटा उत्तर इकाई ने उद्योग जगत एवं समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया।