विश्व पर्यावरण दिवस पर सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र में वृक्षारोपण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास केंद्र के विद्यार्थियों, शिक्षकों, CII के पदाधिकारियों, आदरणीय महेंद्र खुराना जी, लघु उद्योग भारती की प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी तथा जगतपुरा महिला इकाई की कोषाध्यक्ष प्रिया डोडा जी सहित अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ केंद्र परिसर में चीकू, बेल एवं नीम जैसे औषधीय एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने न केवल अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण इस आयोजन ने प्रकृति संरक्षण के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।