उद्योग हित एवं राष्ट्र हित पर लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक
लघु उद्योग भारती, काशी प्रांत द्वारा उद्योग हित एवं राष्ट्र हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर एक सार्थक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अभिषेक प्रियदर्शी जी, उपायुक्त उद्योग वाराणसी, श्री राजेश चौधरी जी, सहायक निदेशक MSME (इंचार्ज DFO वाराणसी) तथा श्री वीरेंद्र राणा जी, सहायक निदेशक MSME वाराणसी के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के विकास, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान, औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही उद्योगों की प्रगति को राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य से जोड़ते हुए सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।
बैठक उपरांत लघु उद्योग भारती की मासिक पत्रिका ‘उद्योग टाइम्स’ की प्रति अतिथियों को भेंट स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों, उद्यमी हित में किए जा रहे कार्यों तथा उद्योग जगत को सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी भी साझा की गई।
यह बैठक उद्योग एवं प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।