औद्योगिक क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

May 29, 2026
Meerut,
UTTAR PRADESH

विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

आज विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव श्री राजकुमार शर्मा एवं मेरठ डिवीजन के जनरल सेक्रेटरी श्री पंकज कुमार जैन उपस्थित रहे। वहीं PVVNL की ओर से SDO श्री सुनील चौहान, JE श्री नेम सिंह एवं JE श्री सर्वेश जी ने सहभागिता की।

चर्चा के दौरान उद्योग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने, तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान, निर्बाध बिजली उपलब्धता तथा उद्योगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने औद्योगिक विकास के लिए मजबूत विद्युत व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया तथा आपसी समन्वय के साथ समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please