लघु उद्योग भारती, कठुआ इकाई के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिमोत्तर क्षेत्र के प्रभारी एडवोकेट अरविंद धूमल जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री परवीन परगाल जी तथा उत्तर क्षेत्र के मास कम्युनिकेशन प्रमुख श्री विक्रांत शर्मा जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में लघु उद्योग भारती जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता जी, प्रदेश महासचिव श्री अगम जैन जी, पंजाब प्रदेश के महासचिव श्री विवेक राठौर जी एवं कठुआ इकाई के अध्यक्ष श्री मनोज गोयल जी सहित स्थानीय उद्यमी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उद्योगों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान एवं औद्योगिक विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया। यह संवाद कार्यक्रम लघु उद्योग भारती की संगठनात्मक एकता और उद्योग हितों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।