लघु उद्योग भारती, जम्मू-कश्मीर की नवगठित महिला इकाई के साथ हुआ सार्थक संवाद
लघु उद्योग भारती, जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता एवं महासचिव श्री अगम जैन जी के सानिध्य में नवगठित महिला इकाई की पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला इकाई की प्रमुख सदस्या श्रीमती पूनम ठाकुर, श्रीमती सुविधा जैन एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी ने संगठन के कार्य स्वरूप, उद्देश्य एवं राष्ट्रव्यापी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने देशभर में महिला इकाइयों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों, महिला उद्यमिता के सशक्तिकरण तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिमोत्तर क्षेत्र के प्रभारी एडवोकेट अरविंद धूमल जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री परवीन परगाल जी, कम्युनिकेशन प्रमुख (उत्तर क्षेत्र) श्री विक्रांत शर्मा जी, पंजाब प्रदेश महासचिव श्री विवेक राठौर जी, एडवोकेट ईशांत गुप्ता जी, श्री अंकित गुप्ता जी, श्री रजिंदर संदोत्रा जी एवं श्री प्रणव गुप्ता जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ एवं जम्मू के पाँच दिवसीय सफल संगठनात्मक प्रवास के उपरांत आदरणीय श्री प्रकाश चंद्र जी राजधानी एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस सफल प्रवास के दौरान विभिन्न इकाइयों के उद्यमियों एवं पदाधिकारियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित हुआ तथा संगठन विस्तार एवं औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।