आज पटियाला प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती, पटियाला द्वारा सर्वदमन भारत जी के मार्गदर्शन में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री प्रकाश चंद्र जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिमोत्तर क्षेत्र प्रभारी एडवोकेट अरविंद धूमल जी, सह प्रभारी शुभ आदेश मित्तल जी, उत्तर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी श्री विक्रांत शर्मा जी, पंजाब प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रदीप मोंगिया जी, संयुक्त महासचिव श्री अनिल शर्मा जी, संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता जी, प्रभारी श्री हरीश गुप्ता जी तथा कार्यकारी सदस्य श्री उत्तम चड्ढा जी का पटियाला इकाई के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार एवं महासचिव श्री मनु भारद्वाज द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक के दौरान पटियाला इकाई की ओर से सह सचिव श्री दीपेन कामरा ने विभिन्न उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों से संबंधित एक ज्ञापन अतिथियों को सौंपा।
मुख्य अतिथि आदरणीय श्री प्रकाश चंद्र जी ने अपने संबोधन में लघु उद्योग भारती के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा केवल बड़े कार्यों से ही नहीं, बल्कि अपने अधिकारों एवं दैनिक कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करने से भी संभव होती है।
उन्होंने सभी उद्यमियों से अपने स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रहित के प्रति सदैव जागरूक रहने का आह्वान किया तथा अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी व्यवहार अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर एडवोकेट अरविंद धूमल जी ने लघु उद्योग भारती की आवश्यकता, उसकी कार्यशैली, उद्योग हित में किए जा रहे प्रयासों तथा राष्ट्रोत्थान में संगठन के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में सर्वदमन भारत जी ने उपस्थित सभी सदस्यों, अतिथियों एवं आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।