लघु उद्योग भारती, खंडवा इकाई ने स्थापना दिवस सेवा एवं संगठन विस्तार के साथ मनाया

May 5, 2026
Khandwa (East Nimar),
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती, खंडवा इकाई द्वारा संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 2 मई को एक प्रेरणादायक एवं सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेवा कार्य से हुई, जिसमें लायंस भोजन सेवा केंद्र पर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। इस सेवा गतिविधि में इकाई के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

इसके पश्चात आयोजित ज्ञानवर्धक कार्यशाला में सीए प्रियेश अग्रवाल जी ने जीएसटी में हुए नवीन एवं महत्वपूर्ण बदलावों पर विस्तृत जानकारी साझा की। उनके मार्गदर्शन से उपस्थित उद्यमियों एवं सदस्यों को व्यापारिक प्रक्रियाओं और कर व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं, जो भविष्य में व्यवसाय संचालन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।

संगठन विस्तार की दिशा में भी यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण रहा, जिसमें तीन नए सदस्यों ने लघु उद्योग भारती परिवार से जुड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नए सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा, उपाध्यक्ष सुनील बंसल, सचिव सीए शुभम अग्रवाल, सह सचिव अनुज मुंद्रा, संतोष गुप्ता सहित अनेक सदस्यों की सक्रिय एवं गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान भविष्य की गतिविधियों, संगठन के विस्तार तथा महिला इकाई के गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई।

सेवा, ज्ञान और संगठन विस्तार के समन्वय से सम्पन्न यह स्थापना दिवस कार्यक्रम खंडवा इकाई के लिए प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please