लघु उद्योग भारती बद्दी इकाई द्वारा 33वाँ स्थापना दिवस विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य उत्साहपूर्वक मनाया गया

May 16, 2026
Solan,
HIMACHAL PRADESH

लघु उद्योग भारती की बद्दी इकाई द्वारा संगठन का 33वाँ स्थापना दिवस सरस्वती विद्या मंदिर, गुल्लरवाला, बद्दी के प्रांगण में अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय उद्योगपतियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्दी इकाई के अध्यक्ष राजीव चौहान जी ने की। प्रदेश प्रभारी डॉ. विक्रम बिंदल जी मुख्य वक्ता तथा प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव नरेन्द्र खन्ना जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में डॉ. विक्रम बिंदल जी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि लघु उद्योग भारती की स्थापना 25 अप्रैल 1994 को भारत के स्वर्णिम औद्योगिक एवं आर्थिक वैभव को सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के माध्यम से पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग ही भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की वास्तविक क्षमता रखते हैं। MSME क्षेत्र देश में रोजगार सृजन का सबसे बड़ा माध्यम है तथा उद्योगपति राष्ट्र की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भविष्य में रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी बनने का संकल्प लें।

प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन जी ने अपने संबोधन में बताया कि लघु उद्योग भारती के देशभर में लगभग 65,000 सदस्य हैं तथा संगठन प्रत्येक राज्य एवं अधिकांश जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन की राष्ट्रहित एवं उद्योगहित में चल रही गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

अध्यक्ष राजीव चौहान जी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उद्योगों का भ्रमण कर उनकी कार्यप्रणाली को समझने और भविष्य में अपने अनुभवों के आधार पर उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने लघु उद्योग भारती बद्दी इकाई की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर को ₹51,000 की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के अंत में महासचिव नरेन्द्र खन्ना जी ने विद्यालय प्रबंधन समिति, उपस्थित उद्योगपतियों एवं सभी अतिथियों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please