लघु उद्योग भारती बरोटीवाला इकाई द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय, बुरावाला प्रांगण में संगठन का 33वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग, समाज एवं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री अतुल परमार जी (RO, Pollution Control Board) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. विक्रम बिंदल जी (राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी), श्री अखिल मोहन अग्रवाल जी (प्रदेश अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश), श्री अश्वनी गर्ग जी (प्रदेश महामंत्री), श्री अजय चौहान जी (प्रदेश कोषाध्यक्ष), श्री विनोद खन्ना जी एवं श्री संजीव शर्मा जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री सुधीर प्रसाद जी (सृष्टि टेक्नोलॉजी), श्री महेश जी (जिला संघ चालक, नालागढ़) सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बरोटीवाला इकाई के अध्यक्ष श्री संजीव सिंह जी, महामंत्री श्री हेमंत कौशल जी एवं कोषाध्यक्ष श्री हंसानंद झा जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री नरेंद्र खन्ना जी, श्री संजय आहुजा जी, डॉ. मुकेश मल्होत्रा जी, श्री L.B. यादव जी, श्री स्वर्ण सिंह जी, श्री सोमनाथ पाल जी, श्री रवि बंसल जी, श्री रवि शर्मा जी, श्री सुनील जी, श्री हमीश जी, श्री करण आहुजा जी एवं श्री कुलदीप चौहान जी सहित अनेक सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती बरोटीवाला इकाई द्वारा विद्यालय में स्थापित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, सेवा एवं संगठन भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में बरोटीवाला इकाई ने भविष्य में भी समाजहित एवं शिक्षा क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।