लघु उद्योग भारती महिला इकाई उज्जैन ने स्थापना दिवस पर किया सेवा कार्य
लघु उद्योग भारती के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर महिला इकाई उज्जैन द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा को प्राथमिकता देते हुए शासकीय माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए वाटर केन एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना तथा समाज के प्रति संगठन की सेवा भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना रहा। महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती नीलम कालरा जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मालवांचल कार्य प्रभारी श्रीमती तृप्ति वैद्य जी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमीना लिग्गा जी, श्रीमती रुचिका अग्रवाल जी, श्रीमती शीतल गुप्ता जी, श्रीमती तृप्ति अल्हाटे जी, श्रीमती दीप्ति गांधी जी एवं श्रीमती चित्रा मेहता जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्थापना दिवस को सेवा और समर्पण के भाव के साथ मनाते हुए लघु उद्योग भारती के संगठनात्मक मूल्यों को समाज तक पहुँचाने का संदेश दिया।