दिनांक 1 जून 2026 को सायं 5:00 बजे से 6:00 बजे तक होटल राघवम, इंदौर में लघु उद्योग भारती महिला इकाई, इंदौर की मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विकास, महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान क्षेत्रीय बैठक में महिला इकाई की सहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाने, स्वयंसिद्धा कार्यक्रम के अंतर्गत महिला उद्यमियों की भूमिका को सुदृढ़ करने तथा सदस्यता विस्तार अभियान को गति देने पर विशेष विचार-विमर्श हुआ। साथ ही इकाई द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी कार्यशाला की रूपरेखा, विषय-वस्तु एवं आयोजन संबंधी तैयारियों पर भी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में मध्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नम्रता पाठक, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना काले, अध्यक्ष श्रीमती वर्षा जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती अनुजा पुरोहित, सचिव श्रीमती प्राची अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा राजूरकर, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती शिवानी शेंदूरणीकर, मीडिया प्रभारी श्रीमती अश्विनी शिंदे एवं श्रीमती प्रीति गेलानी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रूपाली भावसार तथा श्रीमती तृप्ता चौधरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा संगठन के विस्तार एवं महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण हेतु आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का संकल्प लिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करने के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग का आश्वासन दिया।