लघु उद्योग वाटिका में श्रमदान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

June 6, 2026
Alwar,
RAJASTHAN

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में लघु उद्योग वाटिका, करनी इंडस्ट्री एरिया में लघु उद्योग भारती के सदस्यगणों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने परिसर की साफ-सफाई करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल स्वच्छता अभियान चलाना ही नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था। सदस्यों ने इस बात पर बल दिया कि स्वच्छ परिवेश और हरित वातावरण स्वस्थ समाज तथा सतत विकास की आधारशिला हैं।

इस पुनीत एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य में सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने वाले सभी सदस्यगणों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। उनके समर्पण और सक्रिय सहभागिता से यह अभियान सफल एवं प्रेरणादायी बना।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please