मेरठ। अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘माँ तुझे प्रणाम’ बाइक रैली का लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर इकाई द्वारा श्री राम पैलेस के बाहर उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव श्री राजकुमार शर्मा जी एवं महानगर अध्यक्ष श्री सतीश गर्ग जी ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बाइक रैली में शामिल देशभक्तों एवं प्रतिभागियों के लिए लघु उद्योग भारती की ओर से पानी की बोतल, शिकंजी एवं जलजीरा की विशेष व्यवस्था की गई। रैली के पहुंचने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक “भारत माता की जय” के जयघोष लगाए। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के महामंत्री श्री राजीव गोयल जी, जिला महामंत्री श्री सौरभ सिंघल जी, कोषाध्यक्ष श्री हिमांशु शर्मा जी, मंडल महासचिव श्री पंकज जैन जी, लक्ष्मण जी, पवन बंसल जी, विकास गर्ग जी, अमर उजाला के पत्रकार श्री आशुतोष जी तथा लघु उद्योग भारती के मीडिया प्रभारी श्री रूपक जैन जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और उत्साह से सराबोर नजर आया। लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर द्वारा रैली का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकजुटता का संदेश दिया गया।