काशी प्रांत के 12 जिलों के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में संगठन विस्तार व उद्यमी समस्याओं पर चर्चा

April 17, 2026
Varanasi,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती, काशी प्रांत द्वारा वाराणसी, प्रयागराज एवं विंध्याचल मंडल के 12 जिलों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा संगठन के विस्तार को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीना नाथ बरनवाल, प्रांत अध्यक्ष श्री वीरेंद्र अग्रवाल, प्रांत महामंत्री श्री राकेश अग्रवाल सहित सभी जिलों के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं सुझावों को साझा करते हुए संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए विचार-विमर्श किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना रहा।

 

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please