चंद्रपुर में लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न
चंद्रपुर में लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों, पदाधिकारियों एवं उद्योग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय श्री अनमोलजी कोरे (GM, जिला उद्योग केंद्र, चंद्रपुर) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री मधुसूदनजी रुंगठा (अध्यक्ष, MIDC Association) उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री कोरे ने महाराष्ट्र शासन की उद्योग संबंधी नीतियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी उद्यमियों को दी तथा लघु उद्योगों की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने चंद्रपुर के औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए उद्यमियों को नई अवसरों, नवाचार एवं संगठित प्रयासों के माध्यम से आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में उद्योगों के विकास एवं भविष्य की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष श्री सुबोध कासुलकर, महामंत्री श्री शैलेन्द्र राय, कोषाध्यक्ष श्री उत्तमजी डाखरे सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी ने संगठन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।