जगतपुरा इकाई बैठक: महिला उद्यमियों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

May 23, 2026
Jaipur,
RAJASTHAN

जगतपुरा इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार, 22 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती वैशाली वशिष्ठ द्वारा की गई तथा संचालन का कार्य श्रीमती रवीना श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सांची राणा (उपाध्यक्ष), प्रिया डोडा (कोषाध्यक्ष) सहित इकाई की महिला उद्यमी सदस्य उपस्थित रहीं। बैठक में 1 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले Entrepreneurs Development Program के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें बिज़नेस कोच एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा व्यवसाय वृद्धि हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही महिलाओं के व्यवसाय विकास हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, उनके लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई तथा बैंक, MSME, DIC एवं खादी विभाग के प्रतिनिधियों को आगामी बैठक में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त महिला उद्यमियों के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं Artisan Card बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई। जून माह में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please