झाँसी में लघु उद्योग भारती का भव्य स्थापना दिवस समारोह संपन्न

May 14, 2026
Jhansi,
UTTAR PRADESH

झाँसी में लघु उद्योग भारती का भव्य स्थापना दिवस समारोह संपन्न

झाँसी में लघु उद्योग भारती द्वारा संगठन का स्थापना दिवस अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। ऐतिहासिक नगरी में आयोजित इस समारोह का उद्देश्य उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ संगठन की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करना एवं झाँसी के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देने वाली प्रमुख विभूतियों का सम्मान करना रहा।

कार्यक्रम में लीप (LEAP) पोर्टल की विशेष जानकारी देते हुए विवेक जैन ने बताया कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लघु उद्योग भारती के सदस्यों के लिए समर्पित वेब पोर्टल है, जहाँ स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ संगठन से जुड़े उद्योगपतियों की सत्यापित जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने इसे स्थानीय उद्योगों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों एवं उद्यमियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तित्वों में सी.ए. अनिल अरोरा, सी.ए. गौरव गुप्ता, सी.ए. रचित अग्रवाल, महिला उद्यमी श्रीमती रेखा बंसल, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती हरप्रीत भाटिया, उद्योग एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से श्री दीपक कपूर, श्री राजीव मेहता, श्री सुरेन्द्र पाल सिंह, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. अरविन्द कनकने, डॉ. पंकज सोनकिया, डॉ. अनूप श्रीवास्तव तथा रक्षा एवं नागरिक नियोजन क्षेत्र से कर्नल निखिल सचदेवा, श्री तरुण गांधी एवं आर्किटेक्ट सौरभ श्रीवास्तव प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद मा. श्री रामतीर्थ सिंघल ने अपने संबोधन में लघु उद्योग भारती की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं के सम्मान से समाज में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक प्रेरणा का संचार होता है। विशिष्ट अतिथि संतोष मिश्रा एवं कलचुरी कलवार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र राय ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी तथा लघु उद्योग भारती भवन निर्माण में सहयोग का आश्वासन भी दिया।

समारोह की अध्यक्षता श्री राजीव बब्बर ने की, जिनके नेतृत्व में झाँसी जिला इकाई निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रही है। कार्यक्रम में महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती सजनिता पुरवार सहित सीमा कपूर, शालिनी जैन, उपासना बब्बर, रंजना जैन, राजीव श्रीवास्तव, संजीव परिहार, जयकिशन प्रेमानी, रोहित चन्ना, मनोज करनानी, अंकुर गुप्ता, अर्पित अग्रवाल, अर्पित सेठ, मनीष नरवानी, यश चावला, दीपक वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, अमिताभ नगरिया, संजीव मारवाड़ी, शोभित मेहता, अचल मेहता, विवेक आस्था एवं अभिनन्दन मोदी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आलोक जैन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष आयुष बंसल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please