लघु उद्योग भारती की ताजपुर इकाई द्वारा 28 जुलाई 2026 को औद्योगिक क्षेत्र ताजपुर स्थित नित्या इंडस्ट्रीज में MPIDC (मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम) के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं उद्योगों की प्रमुख समस्याओं के समाधान पर चर्चा करना था।
बैठक में विशेष रूप से उद्योगों के लिए नए जल कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने हेतु नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने के विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। MPIDC अधिकारियों ने सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में MPIDC की ओर से कार्यपालन यंत्री श्री पी. सिंह, प्रबंधक सुश्री प्रगति परिहार, प्रबंधक श्री तुषार अग्रवाल एवं कनिष्ठ यंत्री श्री चेतन सूर्यवंशी उपस्थित रहे। वहीं लघु उद्योग भारती ताजपुर इकाई की ओर से अध्यक्ष श्री गौरव चौहान, सचिव श्री भूषण जोशी, कोषाध्यक्ष श्री राधेश्याम गुप्ता सहित लगभग 15 उद्योगपति सदस्य शामिल हुए।
बैठक में उद्योगों के विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए लघु उद्योग भारती एवं MPIDC के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की गई।