नव नियुक्त जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज से लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

June 12, 2026
Saharanpur,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती, सहारनपुर के प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज श्री वीरेंद्र कुमार जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उद्योगों के विकास, स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं तथा उद्योग विभाग एवं उद्यमियों के मध्य बेहतर समन्वय जैसे विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल में मेरठ संभाग के संभाग महामंत्री श्री अनुपम गुप्ता, संगठन महामंत्री श्री शौर्य जैन, वरिष्ठ सदस्य श्री संजय कपूर एवं सहारनपुर जिला अध्यक्ष श्री वरुण अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जॉइंट कमिश्नर को शुभकामनाएं देते हुए उद्योग जगत के हित में निरंतर सहयोग एवं सकारात्मक संवाद की अपेक्षा व्यक्त की।

यह भेंट लघु उद्योग भारती की उद्योगों के विकास, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान एवं प्रशासन के साथ मजबूत समन्वय स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please