महाकौशल अंचल बैठक: 22 जिलों से 150+ उद्यमियों की सहभागिता, संगठन विस्तार पर मंथन

April 13, 2026
Damoh,
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती महाकौशल अंचल की प्रभावशाली बैठक संपन्न
22 जिलों से 150+ उद्यमियों की सहभागिता, संगठन सशक्तिकरण एवं आगामी कार्ययोजना पर मंथन

दमोह में लघु उद्योग भारती महाकौशल अंचल की एक महत्वपूर्ण एवं ऊर्जावान बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में अंचल के 22 जिलों से 150 से अधिक उद्यमियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिसने संगठन की व्यापकता और मजबूती का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना को ठोस रूप देना रहा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वृजुभाई, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अरविंद काले की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में श्री प्रकाश चंद्र जी ने बताया कि लघु उद्योग भारती पिछले 32 वर्षों से देशभर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों की आवाज बनकर कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि संगठन वर्तमान में 600 से अधिक जिलों में 1100+ इकाइयों एवं 66,000 से अधिक उद्यमियों के साथ सक्रिय है, जिसमें लगभग 9% महिला उद्यमियों की भागीदारी है। उन्होंने “जहां-जहां उद्यमी, वहां-वहां संगठन” को संगठन की मूल शक्ति बताते हुए स्थापना दिवस (25 अप्रैल) को व्यापक रूप से मनाने का आह्वान किया।

उन्होंने श्रम कानूनों की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाते हुए उद्यमियों को जागरूक किया कि व्यवसाय में छोटी-छोटी प्रक्रियाओं का सही पालन कर कानूनी समस्याओं से बचा जा सकता है। साथ ही, बाल श्रम निषेध और मितव्ययिता को व्यापार की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वृजुभाई एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा ने संगठन के विस्तार, कार्यप्रणाली और वर्तमान औद्योगिक चुनौतियों पर अपने विचार रखते हुए उद्यमियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सोनी जी ने जानकारी दी कि संगठन द्वारा उद्यम आधार पंजीयन, जीएसटी मार्गदर्शन एवं MSME से जुड़ी प्रक्रियाओं में निःशुल्क सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे छोटे उद्यमियों को विशेष लाभ मिल रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामचंद्र अग्रवाल जी ने संगठन के पांच प्रमुख आयाम—स्थापना दिवस, सेवा कार्य, वरिष्ठ उद्यमियों का सम्मान, युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन एवं सदस्यता विस्तार—पर प्रकाश डालते हुए सभी इकाइयों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्री अरुण सोनी जी ने कहा कि लघु उद्योग भारती केवल एक संगठन नहीं, बल्कि उद्यमियों के लिए एक सशक्त मंच है, जो उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में कार्य करता है। उन्होंने प्रतिस्पर्धात्मक युग में संगठित रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

अंचल अध्यक्ष श्री अनिल वासवानी जी ने महाकौशल अंचल की वर्तमान संगठनात्मक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 22 जिलों में 32 पूर्ण इकाइयाँ एवं 3 महिला इकाइयाँ सक्रिय हैं। उन्होंने संगठन को प्रत्येक औद्योगिक इकाई तक पहुंचाने का लक्ष्य दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में श्री दिलेश चौधरी ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में सेवंत जैन, दिलेश चौधरी, पंकज अरोरा, प्रिंस वैभव जैन, संचित सेठ, सचिंद्र जैन, अमित जैन, पदम इटोरिया, लोकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राम जैन, गौरव जैन एवं सौरभ जैन सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please