अकोला में लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न
लघु उद्योग भारती, अकोला शाखा द्वारा 25 अप्रैल 2026 को स्थापना दिवस समारोह अकोला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष श्री आशीषजी चंदाराना एवं अमरावती विभाग के सचिव श्री महेंद्रजी तरडेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अकोला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोजजी खंडेलवाल, दालमिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शांतिलालजी भाला, वरिष्ठ सदस्य श्री पुरुषोत्तमजी गुप्ता, श्री हरीशभाई शाह, श्री कैलाशजी अग्रवाल, श्री द्वारकाजी चांडक सहित अनेक प्रतिष्ठित उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत लघु उद्योग भारती, अकोला के सचिव श्री अमित सराफ द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात अध्यक्ष श्री पंकज बियाणी ने संस्था की कार्यप्रणाली एवं उद्योगों के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।
श्री महेंद्रजी तरडेजा ने लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्यमियों की समस्याओं के समाधान में मिली सफलताओं की जानकारी साझा की। वहीं मुख्य अतिथि श्री आशीषजी चंदाराना ने विद्युत विभाग एवं रूफटॉप सोलर पैनल से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए उपस्थित उद्यमियों की शंकाओं का समाधान किया।
अंत में सहसचिव गुरुमुख परवानी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। अल्पोपहार के साथ कार्यक्रम का समापन आनंदमय और सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक हुआ।