लघु उद्योग भारती काला अम्ब में ज्ञानवर्धक सेमिनार एवं संगठन विकास पर मंथन
लघु उद्योग भारती, काला अम्ब इकाई द्वारा अध्यक्ष अखिल महेश्वरी, महासचिव ध्यान सिंह, कोषाध्यक्ष के. सी. पारीक एवं उनकी समर्पित टीम के नेतृत्व में एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चन्द्र ने उद्यमियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण में MSME क्षेत्र की भूमिका पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिमोत्तर क्षेत्र प्रभारी एडवोकेट अरविंद धूमल, सह प्रभारी शुभ आदेश मित्तल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रम बिंदल, प्रदेशाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, प्रदेश महासचिव अश्वनी गर्ग तथा उत्तर क्षेत्र मास कम्युनिकेशन प्रमुख विक्रांत शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सेमिनार के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्य विस्तार, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत सामूहिक चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु अपने विचार साझा किए तथा एकजुट होकर उद्योग एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।