छतरपुर में “निर्यात जागरूकता एवं उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम” का आयोजन
Laghu Udyog Bharati की छतरपुर इकाई द्वारा आयोजित “निर्यात जागरूकता एवं उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम” में जिले के उद्यमियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को निर्यात के क्षेत्र में नई संभावनाओं से जोड़ना तथा MSME इकाइयों को सरकारी योजनाओं एवं वैश्विक बाजार की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Parth Jaiswal, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, छतरपुर उपस्थित रहे। साथ ही Pratul Chand Sinha एवं Girish Dubey ने मंच साझा करते हुए उद्योग संवर्धन एवं निर्यात प्रोत्साहन पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में महाकोशल सह सचिव बिरजेंद्र गुप्ता, सचिव लक्ष्मण विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गोबिंद चौरसिया सहित छतरपुर के अनेक उद्यमियों ने सहभागिता की। उपस्थित विशेषज्ञों ने MSME इकाइयों को निर्यात प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ीकरण, सरकारी सहायता योजनाओं तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार अवसरों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य चर्चा बिंदुओं में Export Opportunities, MSME Schemes & Support, APEDA एवं FIEO Guidance, Export Documentation तथा India Post Export Services जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। कार्यक्रम ने स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जुड़ने तथा “वोकल फॉर लोकल” को “लोकल टू ग्लोबल” बनाने की दिशा में प्रेरित किया।