लघु उद्योग भारती कोटा की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न उद्यमियों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन को सशक्त बनाने पर हुआ सार्थक मंथन

August 31, 2026
Kota,
RAJASTHAN

संस्कृति बैंक्वेट हॉल, इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया, कोटा में लघु उद्योग भारती, कोटा की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी अग्रवाल एवं चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष श्री महेश जी हुरकट का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन मंत्र एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

कोटा इकाई अध्यक्ष श्री अंकुर गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि लघु उद्योग भारती केवल एक संगठन नहीं, बल्कि देश के लघु एवं मध्यम उद्यमियों की सामूहिक शक्ति और उनकी आवाज है। उन्होंने कहा कि कोटा की औद्योगिक इकाइयों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्य संख्या में वृद्धि, इकाइयों को और अधिक सक्रिय बनाने, उद्यमियों की विभागीय समस्याओं को एकजुट होकर उठाने तथा “उद्यमी हित सर्वोपरि” की भावना के साथ कार्य करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

वरिष्ठ सलाहकार श्री गोविंदराम जी मित्तल ने रीको एवं अन्य विभागों से संबंधित उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा विभागीय कार्यवाहियों में आ रही अड़चनों के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री महेश जी गुप्ता ने संगठन की संख्यात्मक शक्ति एवं सामूहिक प्रभाव की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों से संगठन से मिलने वाले लाभों का अधिकतम उपयोग करने तथा अधिकाधिक उद्यमियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी अग्रवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उद्यमियों के हित में किए जा रहे प्रयासों एवं विभिन्न स्तरों पर उठाए जा रहे मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक इकाई की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष श्री महेश जी हुरकट ने प्रत्येक इकाई में नियमित मासिक बैठक आयोजित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि नियमित संवाद से सदस्यों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को समझने में सहायता मिलती है। उन्होंने प्रदेश द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रमों में कोटा इकाई की सक्रिय एवं अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अचल पोद्दार ने उद्यमियों की रीको, विद्युत विभाग, तहसीलदार एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी रूप से विषय रखने का आग्रह किया।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती श्वेता जैन, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती शशि मित्तल, प्रांत उपाध्यक्ष श्री यशपाल भाटिया, पूर्व अध्यक्ष श्री विपिन सूद, कोषाध्यक्ष श्री संदीप बाकलीवाल, सह सचिव श्री कपिल बाहेती, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती चांदनी पोद्दार, सचिव श्रीमती निहारिका गुप्ता, उत्तर इकाई अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, सचिव श्री पुष्कल जैन, कोषाध्यक्ष श्री हिमांशु सुवालका, राणपुर इकाई अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री पुरण गुप्ता सहित श्री प्रियंक शर्मा, श्री योगेंद्र जीवनी, श्री राजीव अग्रवाल, श्री सारांश खंडेलवाल, श्री पवन मुंदरा एवं श्री रजनीश चौहान उपस्थित रहे।

बैठक का सफल संचालन उपाध्यक्ष श्री आशुतोष जैन द्वारा किया गया। अंत में सचिव श्री संदीप जांगिड़ ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

संगठन की एकजुटता, उद्यमियों की समस्याओं का समाधान और औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रयास—इसी संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please