जालोर में लघु उद्योग भारती के मेहंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
जालोर। लघु उद्योग भारती द्वारा विगत एक माह से संचालित मेहंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री जगदीश जी सोनी, विभाग कार्यवाह रहे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से 27 बालिकाओं ने मेहंदी कला का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रशिक्षिकाओं, विद्यालय एवं सहयोगी भामाशाह बालू बालाजी ग्रुप को उनके विशेष सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री दिनेश गोयल, सचिव श्री कृष्णकांत जैथलिया, प्रांतीय प्रतिनिधि श्री महेश मोर, श्री रामनिवास बापोडिया, पार्षद श्री दिनेश बारोट, श्री प्रकाश परमार, श्री भारत गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी अतिथियों ने लघु उद्योग भारती की इस कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण की पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक प्रयास बताया।