श्रमिक सम्मान के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया लघु उद्योग भारती का 33वां स्थापना दिवस
भवानी मंडी, 25 अप्रैल 2026 — लघु उद्योग भारती की भवानी मंडी इकाई द्वारा संगठन के 33वें स्थापना दिवस को विशेष रूप से श्रमिक सम्मान कार्यक्रम के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया और उन्हें उद्योगों की वास्तविक शक्ति बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों का सम्मान कर उनके परिश्रम, समर्पण और औद्योगिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई। साथ ही लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों, संगठनात्मक कार्यों और सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस गरिमामय अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री प्रीतपाल सिंह होरा, प्रांतीय संयुक्त सचिव श्री गोविंद बिडला, संरक्षक श्री कमल सुरेका, अध्यक्ष सीए प्रकाश गुप्ता, श्री आनंद भाराडिया, जसविंदर सिंह, रविंद्र पाल सिंह, प्रदीप शर्मा, अरुण गर्ग, सौरभ बंसल, बृजेश खंडेलवाल, सुमित छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन भवानी मंडी स्थित सीटू भाई की फैक्ट्री में सायं 5:30 बजे किया गया, जहाँ सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया। यह स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि श्रमिकों के सम्मान, संगठन की एकजुटता और उद्योग जगत के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।