चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती चोरी पर लघु उद्योग भारती ने जताई चिंता, पुलिस व रिको अधिकारियों

Event Date: 12/07/2025
NULL,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती चौपानकी इकाई की कार्यकारिणी के सदस्यों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी, चैन स्नैचिंग और लूटपाट की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ज्योत्षा मैत्रेयी, रिको यूनिट हेड आदित्य शर्मा और चौपानकी थानाधिकारी नाथूलाल मीणा से औपचारिक मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि पिछले कुछ दिनों में चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र की कई इकाइयों में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं हुई हैं, जिनमें अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई या बरामदगी नहीं हो सकी है।

बैठक में क्षेत्र के प्रमुख उद्यमियों ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता विमल पंडित ने की और इसमें सचिव नवीन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र चड्ढा, उपाध्यक्ष विरल गर्ग, अनूप केडिया, विक्रम सुराणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

उद्यमियों ने औद्योगिक इकाइयों को आ रही अन्य बुनियादी समस्याओं पर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। इनमें टूटी सड़कों की मरम्मत, कचरा प्रबंधन, अंधेरे वाले क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाना, नालियों की नियमित सफाई और औद्योगिक इकाइयों तक निर्बाध जल आपूर्ति जैसी आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा करने की मांग की गई।

सभी सदस्यों ने मिलकर यह संदेश दिया कि यदि चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और बुनियादी संरचना को जल्द सुदृढ़ नहीं किया गया, तो इससे उद्यमियों का विश्वास और औद्योगिक गतिविधियाँ प्रभावित हो सकती हैं।

Latest Events

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please