मालवांचल की अंचल बैठक में 16 जिलों में स्थित 41 इकाइयों में से 33 इकाइयों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। बैठक में पिछले चार महीनों के दौरान इकाइयों द्वारा किए गए सदस्यता विस्तार एवं उल्लेखनीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी चार महीनों के लिए सदस्यता विस्तार, नई इकाइयों के गठन तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु लक्ष्य एवं योजनाएं निर्धारित की गईं।
बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय प्रकाशचंद्र जी एवं मध्यप्रदेश प्रभारी तथा अखिल भारतीय उपाध्यक्ष माननीय ताराचंद जी गोयल का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। उन्होंने संगठन विस्तार, उद्योग हित एवं राष्ट्र निर्माण में उद्यमियों की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश क्षेत्र प्रभारी श्री वाजुभाई बागासिया, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश मिश्रा, प्रदेश सचिव आदरणीय श्री अरुण सोनी जी, मालवांचल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र दुबे, मालवांचल महामंत्री श्रीमती सीमा मिश्रा सहित संपूर्ण मालवांचल टोली की सक्रिय भूमिका से बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में अनेक उत्पादक एवं दूरदर्शी विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि MSMEs केवल उद्योग संचालन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था के विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

