फालना में ‘राइजिंग राजस्थान – ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के तहत जिला इन्वेस्टर मीट: 4055 करोड़

Event Date: 24/10/2024
Pali,
RAJASTHAN

पाली जिले के फालना में आयोजित ‘‘राइजिंग राजस्थान-ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट‘‘ के निमित्त जिला इन्वेस्टर मीट में निवेशकों और उद्यमियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इस आयोजन के दौरान 135 निवेशकों ने 4055 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जो राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम से प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने की व्यापक संभावनाएँ जुड़ी हुई हैं, जो राज्य के प्रत्येक जिले के आर्थिक और औद्योगिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री एवं पाली जिला प्रभारी श्री झाबरसिंह खर्रा, कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत, पाली सांसद श्री पीपी चौधरी, बाली विधायक श्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत, पूर्व सांसद श्री पुष्प जैन, जिला प्रमुख श्रीमती रश्चिमसिंह, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, जोधपुर प्रांत महामंत्री श्री विनय बंब, और जिला कलेक्टर श्री एनएन मंत्री सहित कई गणमान्य अतिथि और निवेशक उपस्थित रहे।

मैं, अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, लघु उद्योग भारती परिवार की ओर से इस सफल आयोजन में भागीदारी हेतु सभी निवेशकों, उद्यमियों, और स्थानीय जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ, और आशा करता हूँ कि यह पहल राजस्थान के उज्ज्वल औद्योगिक भविष्य में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगी।

Latest Events

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please