"मजदूर हमारे उद्योग की रीढ़ हैं" — लघु उद्योग भारती काशी प्रांत द्वारा श्रमिकों का सम्मान

Event Date: 01/05/2025
Varanasi,
UTTAR PRADESH

“मजदूर हमारे उद्योग की रीढ़ हैं” — लघु उद्योग भारती काशी प्रांत द्वारा श्रमिकों का सम्मान

वाराणसी के औद्योगिक अस्थान चंदपुर में लघु उद्योग भारती काशी प्रांत से जुड़े उद्यमियों द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर गुरुवार को अपने-अपने कारखानों में कार्यरत मजदूरों को सम्मानित कर एक प्रेरणादायक संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएमई के सहायक निदेशक श्री राजेश चौधरी ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि हर वर्ष 1 मई को मजदूरों की मेहनत और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। इसका आरंभ वर्ष 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में हेमार्केट आंदोलन के दौरान हुआ था, जब श्रमिकों ने 8 घंटे के कार्यदिवस की माँग को लेकर संगठित प्रदर्शन किया था।

इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष राजन कुमार सिंह ने कहा कि श्रमिकों के बिना किसी भी उद्योग की कल्पना नहीं की जा सकती। उनका समर्पण और परिश्रम ही किसी भी औद्योगिक इकाई की नींव होता है। इस कार्यक्रम में विकी गुप्ता, रितिक मौर्य, रवि गुप्ता, अभिषेक यादव, अंकित गुप्ता, गुलजारी लाल, एवं नरेश गुप्ता भी उपस्थित रहे। श्रमिकों को उपहार एवं सम्मान पत्र भेंट कर उनके योगदान को सराहा गया।

Latest Events

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please