मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात: 37 औद्योगिक क्षेत्रों के हस्तांतरण व जल निस्तारण योजना पर

Event Date: 12/06/2025
Jaipur City,
RAJASTHAN

पुराने औद्योगिक क्षेत्रो होगें, रीको मे हस्तान्तरित ।
पश्चिमी राजस्थान मे टेक्सटाईल व स्टील उद्योगो के ट्रीट पानी को कच्छ की खाड़ी तक पहुंचाने की बनेगी वृहद् योजना।


       आज जयपुर मे लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमण्डल अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द जी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़ के नेतृत्व मे राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा से राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रो की औद्योगिक समस्याओ की जानकारी देने व उनके निराकरण के लिये मुलाकात की।

      जिसमें प्रमुख रूप से राजस्थान के पुराने 37 औद्योगिक क्षेत्रो को रीको मे हस्तान्तरित करने के विधानसभा मे लम्बित बिल को पास करने, जोधपुर पाली बालोतरा, जसोल, बिठूजा मे स्थित टेक्सटाईल व स्टील उद्योग से एवं पचपदरा रिफाईनरी से निकलने वाले तेजाबी व लवणीय प्रदूषित पानी को निस्तारण करने के लिये ड्रेन द्वारा कच्छ की खाड़ी तक पंहुचाने की वृहद् योजना बनाने बाबत्, लघु उद्योग भारती को जयपुर, बीकानेर, जालोर, पाली, भिवाडी एवं भीलवाड़ा मे भूखण्ड आवंटन करने, ब्याबर व भीलवाड़ा जिलें मे टाईल हब बनाने के संबंध मे, कृषि भूमि मे रूपान्तरण के बाद म्यूटेशन भरने, पचपदरा के पास रीको पेट्रोजोन हब विकसित करने, पर्यावरण स्वीकृति के लिये लम्बित प्रकरणो को ैप्म्म्। मे शीघ्र निस्तारण करने, माईनिग क्षेत्र मे ड्रोन सर्वे की पुनः समीक्षा करने, जोधपुर के आखलियों को नियमित करने, पेट्रोजोन मे छोटे उद्यमियो को वाजिब दर पर औद्योगिक शेड बनाने बाबत्, बालोतरा यूआईटी की सीमा मे रिग रोड बनाने, कृषि मण्डी टैक्स व कृषक कल्याण सेंस को समाप्त करने, रिर्सोट व होटल को पूर्ण उद्योग का दर्जा देने, होटल व रिर्सोट मे भवन पर भी ब्याज व अनुदान देने, रीको द्वारा भूखण्ड आवंटन के बाद उद्योगो की प्रकृति बदलाव की स्वीकृति देने, राईजिग राजस्थान के तहत् किये गये एमओयू के अन्तर्गत स्वयं की भूमि पर लगने वाले उद्योगों को शिथिलता देने, मुख्य मंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत् लम्बित प्रकरणो की अनुदान राशि जारी करने, माईनर से मेजर उत्पादो को पुनः माईनर मे करवाने के लिये केन्द्र सरकार को पत्र देने जैसे अनेक विषयो पर विस्तृत चर्चा की।

      माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने अधिकारियो को लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमण्डल द्वारा उठाये गये विषयो पर सकारात्मक निराकरण करने हेतु निर्देश दिये। अन्त मे माननीय मुख्यमंत्री का सोलर कैप्टिव पावर की सीमा 100 प्रतिशत से 200 प्रतिशत करने के लिये धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।


    प्रतिनिधिमण्डल मे अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द जी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, अखिल भारतीय सचिव श्री नरेश पारीक, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा, जयपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री अरूण जाजोदिया, पूर्व जयपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग जोधपुर प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेश कुमार विश्नोई उपस्थित रहे।
 

Latest Events

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please