लघु उद्योग भारती के सानिध्य में मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन
लघु उद्योग भारती के सानिध्य में 12, 13 एवं 14 जून 2026 को विजयनगर क्षेत्र में एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का संचालन डॉ. लाल पैथलैब्स द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के उद्यमियों, उनके परिवारजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
कैंप में आमजन को अत्यंत रियायती दरों पर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्ध कराए गए। शुगर, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल एवं कैल्शियम की जांच मात्र ₹10 में, यूरिक एसिड जांच ₹20 में तथा HbA1c एवं लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांचें ₹199 में उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त फुल बॉडी चेकअप स्वस्थफिट सुपर पैकेज पर 20% से 25% तक की विशेष छूट भी प्रदान की गई।
विजयनगर स्थित गुरु पन्ना टॉवर परिसर में आयोजित इस तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
लघु उद्योग भारती ने इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजनों को उद्योग जगत और समाज के बीच सकारात्मक सहयोग का सशक्त माध्यम बताते हुए सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
स्वस्थ समाज, समृद्ध राष्ट्र की भावना के साथ यह मेगा हेल्थ कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

