लघु उद्योग भारती परवाणु इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न संगठनात्मक मजबूती और भावी योजनाओं पर हुआ मंथ

Organised by:
लघु उद्योग भारती परवाणु इकाई
Event Date: 16/04/2025
Solan,
HIMACHAL PRADESH

लघु उद्योग भारती परवाणु इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 
संगठनात्मक मजबूती और भावी योजनाओं पर हुआ मंथन

आज लघु उद्योग भारती परवाणु इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक परवाणु में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने हेतु विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री हरबंस पटियाल, कोषाध्यक्ष श्री अखिल मोहन अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रकाश वर्मा, प्रदेश सचिव श्री प्रमोद शर्मा सहित परवाणु इकाई के महासचिव श्री सचिन गोयल, कोषाध्यक्ष श्री पवन वर्मा, संयुक्त सचिव श्री सुदेश सोनी एवं अन्य सक्रिय सदस्यों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान प्रदेश स्तर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की और परवाणु इकाई को अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिए। सदस्यों ने उद्योगों से जुड़े मुद्दों, स्थानीय समस्याओं तथा भावी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए और समाधान हेतु सहयोगात्मक प्रयासों पर जोर दिया।

यह बैठक न केवल संगठनात्मक विकास के लिए सार्थक रही, बल्कि स्थानीय उद्यमियों के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम रही। सभी सदस्यों ने एकमत से यह संकल्प लिया कि लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और MSME क्षेत्र के हित में प्रभावशाली कार्य किए जाएंगे।

Latest Events

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please