लघु उद्योग भारती विश्वकर्मा इकाई की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय एवं नए सदस्य का स्वागत

Organised by:
लघु उद्योग भारती की विश्वकर्मा इकाई
Event Date: 16/03/2026
Jaipur,
Rajasthan

लघु उद्योग भारती विश्वकर्मा इकाई की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

लघु उद्योग भारती की विश्वकर्मा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ पदाधिकारियों श्री महेंद्र जी (प्रांत अध्यक्ष) एवं श्रीमती सुनीता जी (प्रांत महासचिव) के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश एवं प्रांत स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें कुल 33 सदस्यों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान उद्यमियों को संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विशेष रूप से प्रांत संयुक्त महासचिव श्रीमती ऋतु अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में Leap Portal प्रमुख श्री पुरुषोत्तम जी द्वारा 7 नए रजिस्ट्रेशन किए गए, जो संगठन के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

इस अवसर पर विश्वकर्मा इकाई में एक नए सदस्य श्री रौनक जैन का स्वागत किया गया, जिससे संगठन और अधिक सशक्त हुआ।

बैठक में आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन (24–25 अप्रैल, जयपुर) की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं मुद्रा संग्रहण पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी उद्यमियों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

इकाई अध्यक्ष श्री पुष्प कुमार स्वामी जी ने विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए विशेष रूप से UD Tax हटाने एवं क्षेत्र में स्थित भारत पेट्रोलियम गैस प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग रखी। इस पर वरिष्ठ पदाधिकारियों से आवश्यक कार्यवाही हेतु आग्रह किया गया।

साथ ही विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अरुण कुमार गुप्ता जी ने RIICO की भूमि को उद्योगपतियों के लिए फ्रीहोल्ड करवाने हेतु प्रयास करने का सुझाव दिया, जिससे औद्योगिक विकास को नई गति मिल सके।

अंत में इकाई कोषाध्यक्ष श्री राजेश शर्मा जी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं उद्यमियों का आभार व्यक्त किया।

– दीपक
सचिव, विश्वकर्मा इकाई

Latest Events

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please