स्वयंसिद्धा राखी एवं तीज मेला 2026 वैशाली नगर महिला इकाई एवं हेरिटेज महिला इकाई द्वारा 1 अगस्त 2026 एवं 2 अगस्त 2026 को महल राजवाड़ा में आयोजित किया जा रहा है। सभी ग्रुप सदस्यों से विनम्र निवेदन है कि कृपया अपने स्टॉल्स शीघ्रातिशीघ्र बुक कर लें, ताकि नॉन-मेंबर्स से प्राप्त हो रही पूछताछ को समय पर पुष्टि दी जा सके। हमारी प्राथमिकता हमारे दोनों ग्रुप के सदस्यों को दी जाएगी। यदि किसी श्रेणी में पहले से ही ग्रुप के सदस्य उपलब्ध हैं, तो उस श्रेणी में नॉन-मेंबर्स को स्टॉल आवंटित नहीं किया जाएगा, जिससे अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचते हुए सभी को बेहतर व्यवसाय का अवसर मिल सके। इस क्षेत्र में पूर्व में आयोजित प्रदर्शनियों को अत्यंत सकारात्मक प्रतिसाद मिला है। वैशाली नगर का क्राउड गुणवत्ता और खरीद क्षमता—दोनों ही दृष्टि से बहुत अच्छा है। यह आपके व्यवसाय की ब्रांडिंग और बिक्री बढ़ाने का एक उत्कृष्ट अवसर है। अतः आप सभी से आग्रह है कि जल्द से जल्द अपना स्टॉल बुक करें, आपको निश्चित रूप से अच्छा प्रतिसाद प्राप्त होगा। स्टॉल बुकिंग हेतु संपर्क करें: Sheetal Chundawat – +91 88905 49944। धन्यवाद। मोनिका गुप्ता, सचिव, वैशाली नगर।


