आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम…
पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025
लघु उद्योगों के विकास में समर्पित इस भव्य उत्सव का आयोजन 2 से 12 जनवरी 2025 तक रावण का बथूता मैदान, जोधपुर में किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य पश्चिमी राजस्थान के उद्योगों और हस्तशिल्प की समृद्ध धरोहर को प्रदर्शित करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा से यह आयोजन लघु और कुटीर उद्योगों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।