Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती खैरथल इकाई की मासिक बैठक अध्यक्ष महेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

लघु उद्योग भारती खैरथल इकाई की मासिक बैठक संपन्न

लघु उद्योग भारती खैरथल इकाई की मासिक बैठक होटल ग्रीनलैंड खैरथल में अध्यक्ष महेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। लघु उद्योग भारती , खैरथल इकाई की मासिक बैठक में औद्योगिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई, उद्योगों के बाहर वृक्षारोपण एव पर्यावरण सुधार पर चर्चा की इस बैठक में इकाई अध्यक्ष महेश कुमार, महासचिव देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, नरेंद्र गुप्ता, हिमांशु शर्मा एवम विशेष आमंत्रित श्री युवराज शर्मा उपस्थित रहे I तथा श्री नितेश डाटा एवम अभिषेक गोयल ने जरूरी कार्यवश ऑनलाइन शामिल हुए I

मीटिंग में प्रियांशु गोयल की स्मृति में
लियो क्लब खैरथल शक्ति एवम लघु उद्योग भारती, खैरथल इकाई के सहयोग से ब्लैड डोनेशन कैंप 7जुलाई 2024, वार, रविवर को आयोजित करने एवम सभी सदस्यों से इसमें अधिक से अधिक लोगो को ब्लेड डोनेट के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया I

Event Date: 29/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती-रामचंद्रपुरा इकाई की प्रथम मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें रामचंद्रपुरा औद्योगिक

LUB-Ramchandrapura unit
प्रथम मासिक बैठक स्थान SP1-2316 तिजारिया पॉलिपाइप्स लि. रामचंद्रपुरा पर लघु उद्योग भारती-रामचंद्रपुरा इकाई की प्रथम मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें रामचंद्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र के सदस्य इकाइयों के उद्यमीगण उपस्थित हुए। उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किए।

अध्यक्ष व महासचिव महोदय द्वारा सभी का स्वागत, अभिनंदन किया गया। सभी ने अपना स्वयं का, कंपनीज का, उत्पादों का परिचय दिया। सभी ने एक साथ वंदे मातरम गान गया।

अध्यक्ष व महासचिव महोदय ने रामचंद्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित विकास एवं समस्याओं से संबंधित विषय चर्चा व विचार-विमर्श के लिए सदन के समक्ष रखा।

उपस्थित सभी सदस्य गणों ने अपने-अपने विचार, सुझाव, अनुभव साझा किया।

इन सभी का पत्र बनाकर संबंधित को भेजा जाएगा।

बैठक 6:00 बजे तक चली। अंत में अध्यक्ष व महासचिव महोदय ने सभी को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।सभी ने एक साथ राष्ट्रगीत जन गण मन गाया। अल्पाहार के लिए आमंत्रित कर बैठक का समापन किया। इस प्रकार से आज की यह बैठक सफलतापूर्वक एवं लाभप्रद रही। सूचनार्थ प्रेषित है।

धन्यवाद।

अनिल पारीक, अध्यक्ष
प्रवीण जैन तिजारिया, महासचिव
LUB-Ramchandrapura unit

Event Date: 29/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती के केंद्रीय कार्यालय में हाल ही में GeM (Government e-Marketplace) पर एक वर्कशॉप

लघु उद्योग भारती के केंद्रीय कार्यालय में हाल ही में GeM (Government e-Marketplace) पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में लगभग 50 उद्यमी व्यक्तिगत रूप से और 250 उद्यमी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आदरणीय प्रकाश जी, माननीय घनश्याम जी, और ओम प्रकाश जी गुप्ता का सानिध्य प्राप्त हुआ।

GeM के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री पी के सिंह जी ने भी इस वर्कशॉप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने लघु उद्यमियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। इनमें उद्यमियों के लिए फ़ीस को कम करने, आसान प्रक्रियाएँ बनाने, और उन्हें अपना उत्पाद सीधे बेचने के उपाय शामिल थे।

श्री पी के सिंह जी ने यह भी घोषणा की कि लघु उद्योग भारती के किसी भी सदस्य को आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने अपना ईमेल साझा किया: ceo-gem@gov.in, osdtoceo.gem@gem.gov.in। इससे सदस्यों को सीधे उचित सहयोग और सहायता प्राप्त हो सकेगी।

Event Date: 28/06/2024
Event Venue: Delhi

लघु उद्योग भारती चौपांकी इकाई की मासिक बैठक में औद्योगिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्च

लघु उद्योग भारती चौपांकी इकाई की मासिक बैठक संपन्न

लघु उद्योग भारती चोपानकी इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार 28.06.2024 को श्री ओम जी कैटल फीड इंडस्ट्रीज चोपानकी के प्रांगण में अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। लघु उद्योग भारती चोपानकी इकाई की मासिक बैठक में औद्योगिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत लघु उद्योग भारती के सहयोग से GEMS पर ऑनलाइन वेबिनार, लघु उद्योग भारती एवं ONDC के मध्य हाल ही में हुए MOU एवं उसके पंजीकरण, रीको एवं आर एस पी सी बी से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव, एमएसएमई समाधान पोर्टल, उद्यौगिक क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई, उद्योगों के बाहर वृक्षारोपण, सदस्यों के मध्य समन्वय हेतु LUBINDIA.COM पर सदस्यों का पंजीकरण से हुई। इस बैठक में इकाई संरक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्ता जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक जैन, उपाध्यक्ष विमल पंडित, रजनीश त्यागी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव विरल महिपाल गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र चड्ढा, नरेश जांगिड़, अंजनी शर्मा, अखिल शर्मा, इशांत अग्रवाल, मनीष जांगड़ा, अमित गुप्ता, अनिल सक्सेना, आदि उपस्थित थे।

Event Date: 28/06/2024
Event Venue:

आज लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर की कार्यकारिणी समिति की बैठक

आज लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर की कार्यकारिणी समिति की बैठक उद्योगपुरम स्थित यू जी एस पब्लिकेशन प्रा. लि. पर संपन्न हुई। बैठक में संभाग अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जैन, महामंत्री श्री अर्पित जैन, कोषाध्यक्ष श्री हिमांशु शर्मा, मीडिया प्रभारी श्री रूपक जैन, मंडल महासचिव श्री पंकज गोयल सहित कई वरिष्ठ सदस्यो ने भाग लिया। बैठक में विगत मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट की मीटिंग में मेरठ स्थित कताई मील को औद्योगिक क्षेत्र के रूप मे विकसित किए जाने के निर्णय की सराहना की गई और इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया गया। ज्ञातव्य है कि यह मांग लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर द्वारा सर्व प्रथम जनवरी 2018 में मुख्यमंत्री जी के समक्ष उठाई गई थी। विभिन्न स्तरों पर लगातार बाधाए आती गई परंतु लघु उद्योग भारती मेरठ, उद्योग हित एवम मेरठ के हित में अपनी बात पर अडिग रहा तथा विभिन्न स्तरों पर निरंतर प्रयास करता रहा। लघु उद्योग भारती के प्रयासों का सुपरिणाम हुआ की अब सरकार द्वारा उक्त मांग मान लि गई और इसमें अग्रिम कार्यवाही के निर्देश जारी हो गए ।हैं
लघु उद्योग भारती मेरठ द्वारा बयान जारी करके इस कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मेरठ के उद्योग जगत और मेरठ की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया गया और कहा गया की कताई मील में औद्योगिक क्षेत्र का बनना मेरठ के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा और रोजगार सर्जन का माध्यम बनेगा।

Event Date: 27/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, गोधरा ईकाई और जिला उद्योग केन्द्र (DIC), गोधरा के संयुक्त तत्वावधान में MSME Day

लघु उद्योग भारती, गोधरा ईकाई और जिला उद्योग केन्द्र (DIC), गोधरा के संयुक्त तत्वावधान में MSME Day के उपलक्ष्य में आज़ Seminar का आयोजन किया गया।

DIC, Godhra से श्री ललित जी जाजु साहब और चावड़ा साहब ने अच्छी जानकारी साझा की।

गोधरा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक से श्री फ़िदा अली ने बेंक द्वारा MSME loan सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

आसी. लेबर कमिश्नर श्री एम.जे.सोनी साहब ने लेबर लो एवं चाइल्ड लेबर एक्ट के बारे मे अवगत कराया।

ईस सेमिनार में लेबर इंस्पेक्टर श्री जयदीप गढ़वी जी, फेक्ट्री इन्स्पेक्टर (DISH) श्री यादव जी, LUB के प्रदेश पदाधिकारी श्री बी.एन.गीरी जी, श्री एस.सी.बोहरा जी, हालोल मसवाड GIDC एसोसिएशन के प्रमुख श्री विजय कुमार पटेल भी उपस्थित रहे।

भारी संख्या में हमारे माननीय सदस्य गण की हाजरी प्रेरणादायक रहीं।

Event Date: 26/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने MSME सैमसंग टेक्निकल स्कूल के बच्चो के साथ की बैठक

आज लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने MSME विकास संस्थान वाराणसी में MSME सैमसंग टेक्निकल स्कूल के बच्चो तथा आधिकारियों के साथ बैठक किया राजेश सिंह अध्यक्ष काशी प्रान्त ने बताया कि भारत में लघु सूक्ष्म मध्यम वर्गीय उद्योगों द्वारा घरेलूउत्पाद जीडीपी में 30% योगदान है। और समग्र निर्यात में 48% का योगदान देते है , साथ ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि पूरे देश में रोजगार देने में msme का बहुत बड़ा योगदान है, कार्यक्रम में हिमांशू शेखर कस्टोडियन एमएसएमई सैमसंग स्कूल, प्रत्युष कुमार श्रीवास्तव सहित msme के अधिकारी मौजूद रहे

Event Date: 26/06/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please