Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती महिला इकाई जयपुर द्वारा प्रतिवर्ष लगने वाले दो दिवसीय स्वयं सिद्धा राखी और तीज मेल

सादर वन्दे

कल दिनांक 5/7/24 को महिला इकाई जयपुर द्वारा प्रतिवर्ष लगने वाले दो दिवसीय स्वयं सिद्धा राखी और तीज मेले का भव्य शुभारंभ होटल फोर्ट में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर ग्रेटर महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर जी रही। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मेले में न केवल जयपुर से बल्कि जयपुर के बाहर से भी विभिन्न उद्यमियों ने अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्रीमान घनश्याम जी ओझा विशिष्ट अतिथि रहे।अन्य अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी, श्रीमान महेंद्र जी खुराना, श्रीमान नटवर जी अजमेरा,जयपुर प्रान्त अध्यक्ष श्रीमान सुधीर जी गर्ग, प्रान्त महामंत्री सुनीता शर्मा जी, नवरतन जी नारायणीया, जोधपुर अंचल से संयुक्त महामंत्री श्रीमान सुरेश जी विश्नोई, पार्षद महेंद्र जी रहे इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी जी मेले में पधारे सभी गणमान्य जनों का ऊपरणा पहनाकर व श्रीफल देकर स्वागत और अभिनन्दन किया।

धन्यवाद
सारिका त्रिपाठी
सचिव
महिला इकाई जयपुर

Event Date: 05/07/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती अजमेर में विद्युत विभाग एवं रीको के साथ दो अलग अलग बैठकें हुई जिनमे उद्यमियों

वृत्त
रीको एवं विद्युत विभाग के साथ उद्यमी बैठकें

कल अजमेर में विद्युत विभाग एवं रीको के साथ दो अलग अलग बैठकें हुई जिनमे उद्यमियों ने अपनी समस्याएँ रखीं।

लघु उद्योग भारती के श्री राजेश बंसल ने सिक्योरिटी राशि, झूलते तार, बकाया राशि रिफ़ंड, आदि अनेक मुद्दों को प्रभावी तरीक़े से रखा गया।

उद्यमियो के अनेक मुद्दे इसी माह में निस्तारित होंगे ऐसा आश्वासन प्राप्त हुआ है।

यहाँ ज्ञातव्य है कि उपरोक्त बैठकें मासिक स्तर पर आयोजित करने के लिए पिछले कुछ समय से लगातार माँग की रही थी। इनसे मुद्दों को live basis पर सक्रिय follow up प्रणाली द्वारा efficiently निष्पन्न किया जा सकता है।

यहाँ एक जानकारी और ज्ञातव्य है। पुष्कर उद्यमियों पर नोटीसीय कार्यवाही करने वाले ईओ को एपीओ किया गया है। उक्त अधिकारी द्वारा उद्योगों को अवैध बताते हुए अनेक नोटिस जारी किए गये थे। पुष्कर में रीको स्थान न होने से उद्योग अव्यवस्थित तरीक़े से चलने पर मजबूर हैं। इसके अलावा भी ईओ महोदय पर अन्य आरोप थे। लघु उद्योग भारती पुष्कर की इस समस्या को नियमित रूप से उठा रहा है।

धन्यवाद

Event Date: 05/07/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती सर्विस इकाई भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में जीएसटी कार्यालय के आमंत्रण

प्रिय मित्रों 

दिनांक 5 जुलाई 2024 को  दोपहर 3:30 से C GST कार्यालय 32 बांग्ला दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में जीएसटी कार्यालय के आमंत्रण पर लघु उद्योग भारती  सर्विस इकाई भिलाई की ओर से दुर्गा प्रसाद तथा लघु उद्योग भारती दुर्ग इकाई से पधारे वरिष्ठ सदस्य पवन जी  बड़जात्यl एवं प्रहलाद कश्यप तथा स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वदेशी भारत अभियान के प्रदेश संयोजक   संजय चौबे जी ने भाग लिया l

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा उद्यमी एवं संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया l

 कार्यक्रम 53rd जीएसटी काउंसिल में हुए निर्णय से अवगत कराने हेतु तथा उपस्थित व्यापारी उद्यमी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं अन्य एवं लघु उद्योग भारती के सदस्यों की उपस्थिति में उनके सुझाव लिकर वित्त मंत्रालय भारत सरकार को प्रेषित किए जाने की योजना है l

53 में जीएसटी काउंसिल मीटिंग में सूक्ष्म लघु एवं कुटीर उद्यमियों के लिए काफी सहायता प्रदान की गई है तथा निकट भविष्य में बजट मैं  एमएसएमई के लिए अन्य कई सुविधाओं की घोषणा होने की संभावना है l

इस अवसर पर सी जी एस टी के असिस्टेंट कमिश्नर, के अतिरिक्त श्री विकास चंद्राकर सुपरीटेंडेंट एवं अन्य पदाधिकारी 
उपस्थित थे l

  उद्बोधन में व्यापारी उद्यमियों एवं लघु उद्योग भारती   के सदस्यों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुझाव मांगे तथा भविष्य में इस प्रकार की बैठकों का आयोजन निरंतर करने की घोषणा की l

दुर्गा प्रसाद ने अपने सुझाव देते हुए सी जीएसटी  के अधिकारियों को सूचित किया कि माइक्रो एवं स्मॉल उद्यमियों के लिए अन्य सुविधाएं मसलन एक्सेंप्शन की लिमिट 40 लाख से बढ़कर 80 लाख करने कंपोजिशन स्कीम की सीमा बढ़ाने के अतिरिक्त छोटे उद्यमियों को विशेष सुविधा प्रदान करने की आवश्यकता है l

लघु उद्योग भारती के विशिष्ट सदस्य श्री पवन जी बड़जlतिया  ने अपने सुझाव में यह बताया कि व्यापारियों को महीने के  अंतिम दिनों में रिटर्न भरने के समय अधिकांश समय सरवर के जाम होने की शिकायतें मिलती रहती हैं इस और जीएसटी कार्यालय को ध्यान देना चाहिए l

जीएसटी कार्यालय ने अल्पाहार की सुंदर व्यवस्था की तथा आत्मीय व्यवहार के साथ कार्यक्रम संपन्न  किया इसके लिए साधुवाद l

धन्यवाद

लघु उद्योग भारती 
सर्विस इकाई ,भिलाई 
छत्तीसगढ़ प्रांत

Event Date: 05/07/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती इकाई भवानी मंडी के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक के सेमिनार में व्यापारियो

भारतीय स्टेट बैंक के सेमिनार में व्यापारियों और उद्योगपतियों ने लिया भाग
लघु उद्योग भारती इकाई भवानी मंडी के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक कोटा एवं झालावाड़ के रीजनल अधिकारियों उमेश तिवारी,अभिषेक शर्मा, अर्चित चतुर्वेदी,शकुंतला मीना द्वारा सेमिनार रखा गया जिसमे भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा सब्सिडी युक्त लोन के साथ साथ उद्योग ,ट्रेडर्स , कृषि एवम एग्रो फूड प्रोसेसिंग तथा सौर ऊर्जा को किस प्रकार सरकार द्वारा आत्मनिर्भर एवं विकासशील बनाया जाए तथा किस प्रकार अपने व्यापार एवं उद्योग को बढ़ाया जावे इस संबंध में जानकारी दी गई
लघु उद्योग भारती अध्यक्ष गोविंद बिड़ला,सरक्षक कमल सुरेका,व्यापार महासंग अध्यक्ष गिरीश सोमानी,पूर्व अध्यक्ष प्रीतमपाल सिंह, नरेश माधवानी,जिला खाद्य व्यापार महासघ अध्यक्ष राजेश नाहर,सीए प्रकाश गुप्ता,अमित राठी, महक गुप्ता,,विनय माहेश्वरी,राजेश जैन करावन,सोनू होरा,चेतराज गहलोत,गुरुबेज सिंह छाबड़ा, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, मनोहर पोरवाल, अमित सांवला,विनोद मितल आदि कार्यक्रम का संचालन सचिव अरुण गर्ग ने किया सेमिनार में करीब सौ व्यापारियों ने भाग लिया

Event Date: 05/07/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती इकाई आसींद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने AVVNL आसींद के सहायक अभियंता से मुलाकात

लघु उद्योग भारती इकाई आसींद(चित्तौड़ प्रान्त) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने AVVNL आसींद के सहायक अभियंता नरेश मीना से मुलाकात कर दो प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये। इकाई अध्यक्ष गोपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के लिए एक सेपरेट फीडर लगा हुआ है। लेकिन इसमें बिजली की आपूर्ति चालू नहीं है और गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया को शहर के फीडर से जोड़ रखा है जिससे बार बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। एक दिन कम से कम 20 -20 बार भी ट्रिपिंग होती है। महा सचिव भरत सेतुरिया ने बताया कि अजीत पूरा इंडस्ट्रियल एरिया में भी यही स्थिति बनी हुई है। एक बार ट्रिप होने पर 100 hp की एक मोटर पुनः चालू होने पर 200/- की बिजली खाती है। जिस कारण उद्योगपतियों पर दोहरी मार पड़ रही है। आसींद नगर के चंद्रेश कुमार बाफना, वीरेंद्र चौधरी, दलपत कोठारी, अशोक कुमार, महावीर बम्ब सदस्य मौजूद रहे।

Event Date: 05/07/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती – गुजरात  कर्णावती जिला द्वारा आयोजित  GVMM इकाई & SANAND इकाई  सुभारम्भ कार्यक्रम

लघु उद्योग भारती – गुजरात
कर्णावती जिला द्वारा आयोजित
GVMM इकाई & SANAND इकाई
सुभारम्भ कार्यक्रम

सुभारम्भ : GVMM इकाई & SANAND इकाई

स्थल : Megma रेस्टोरेंट

इकाई शुभारम्भ कार्यक्रम में बहुत गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिसमें लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाशचंद जी भाईसाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान & गुजरात प्रभारी श्री बलदेव भाई प्रजापति, राष्ट्रीय मंत्री श्री श्याम सुन्दर सलूजा जी,गुजरात प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रकाश भाई पटेल, गुजरात प्रदेश महामंत्री श्री ईश्वर सज्जन जी, कर्णावती जिला अध्यक्ष श्री HS राजपूत जी एवं लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी उपस्थित रहे l

कार्यक्रम प्रारम्भ में राष्ट्रीय मंत्री श्री श्याम सुन्दर सलूजा जी ने लघु उद्योग भारती के कार्याप्रणाली के सन्दर्भ में कुछ शब्द कहे उसके पश्चात पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान & गुजरात प्रभारी श्री बलदेव भाई प्रजापति जी ने भारत के सोने की चिड़िया कहे जाने के पीछे के विषय पर अपना उद्बोधन दिया एवं मार्गदर्शन के स्वरुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा जी ने आज के वर्त्तमान लघु उद्योग भारती के कार्यों पर प्रकाश डाला और साथ ही साथ संगठन के महत्व को समझाया उसके उपरांत आदरणीय श्री प्रकाशचंद जी भाईसाब ने लघु उद्योग का भारत के भुतकाल से वर्त्तमान तक भारत विकाश के सफर को स्पष्ट रूप से समझाया एवं उन्होंने भारत के उद्योग की कार्यकुशलता एवं निपूर्ण प्रतिभा पर भी रोशनी डाली l

Gvmm इकाई के अध्यक्ष पद पर श्री जब्बर सिंह जी एवं मंत्री पद पर श्री ललित शर्मा जी को कार्यभार सौपा गया l
Sanand इकाई के अध्यक्ष पद पर श्री समीर जी एवं मंत्री पद पर जिगनेश भट जी को कार्यभार सौपा गया l

इस कार्यक्रम में बहुत से सम्मानित महानुभाव उपस्थित रहे जिसमें GVMM के MD एवं पूर्व रोलिंग मिल अध्यक्ष श्री उगमराज जी हुंडिया, GVMM के चेयरमैन श्री भूपेंद्र भाई पारेख, GVMM के अध्यक्ष श्री दिनेश भाई शाह,अहमदाबाद स्टीलवेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हनुमंत सिंह जी राठौड़ एवं स्टील फ्लैट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोहरलाल जी शर्मा जैसे बहुत से उद्यमियों ने अपने समय और योगदान से एक भव्य कार्यक्रम को उसकी पराकाष्ठा तक पहुँचाया l

सभी ने अपना अपना भरपूर योगदान दिया l भारत के विकास पथ पर लघु उद्योग भारती सदैव अडिग रहेगी एवं उद्योगहित द्वारा राष्ट्रहित का कार्य करती रहेगी l

धन्यवाद ????

भारत माता की जय ????

Event Date: 04/07/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please