Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई अपने पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ कटनी में हो रहे आंचल बैठक में

लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई अपने पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ कटनी में हो रहे आंचल बैठक में सम्मिलित हुए बैठक के चारों सत्रों को पूर्ण रूप से उत्साह वर्धन नए सदस्यों को जोड़ना विभिन्न प्रकार के लघु उद्योग भारती के सम सेंट वार्षिक तय कार्यक्रम को करना मासिक बैठक आयोजित करना और नित्य नए औद्योगिक विभाग में हो रहे परिवर्तनों को समझ कर जानकारी एकत्रित करते हुए अपने समाज सदस्यों एवं अन्य औद्योगिक जगत को लाभ प्राप्त हो उसके लिए सतत कैसे प्रयास किया जाए इन सब गंभीर विषयों को समझ समझ कर हर प्रकार की समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करना यह सब शिक्षा प्राप्त किया गया |
जानकारी को एकत्रित करते हुए सुबह के नाश्ते दोपहर के खान पान एवं प्रस्थान करते समय चाय नाश्ते के साथ कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत अपने गंतव्य पर निकल गए

Event Date: 23/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई अपने पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ कटनी में हो रहे आंचल बैठक में

लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई अपने पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ कटनी में हो रहे आंचल बैठक में सम्मिलित हुए बैठक के चारों सत्रों को पूर्ण रूप से उत्साह वर्धन नए सदस्यों को जोड़ना विभिन्न प्रकार के लघु उद्योग भारती के सम सेंट वार्षिक तय कार्यक्रम को करना मासिक बैठक आयोजित करना और नित्य नए औद्योगिक विभाग में हो रहे परिवर्तनों को समझ कर जानकारी एकत्रित करते हुए अपने समाज सदस्यों एवं अन्य औद्योगिक जगत को लाभ प्राप्त हो उसके लिए सतत कैसे प्रयास किया जाए इन सब गंभीर विषयों को समझ समझ कर हर प्रकार की समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करना यह सब शिक्षा प्राप्त किया गया |
जानकारी को एकत्रित करते हुए सुबह के नाश्ते दोपहर के खान पान एवं प्रस्थान करते समय चाय नाश्ते के साथ कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत अपने गंतव्य पर निकल गए

Event Date: 23/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती , महिला इकाई, इंदौर की बैठक संपन्न हुई।

लघु उद्योग भारती , महिला इकाई, इंदौर की बैठक संपन्न हुई।
दिनांक – २२ जून २०२४
स्थान- सुदर्शन भवन , आर एस एस कार्यालय, इंदौर
समय – 5 बजे

*सामान्य बैठक में चर्चा के मुख्य बिंदु –
* महिला उद्यमी ने व्यापार वृद्धि और संचालन के विषय में आ रही समस्याओं को बताया और पदाधिकारियो द्वारा उसका समाधान बताया गया ।
* महिला उद्यमी को किसी दूसरी एक्जीबिशन में हिस्सा लेने के बाद समय सब्सिडी न आने पर तुरंत कार्यवाही की गई
* एक गांव और एक उद्योग को लेकर अवगत कराया गया
* व्यापार वृद्धि में आ रही डिजिटल मार्केटिंग को लेकर भी चर्चा की गई, जिसकी वर्कशॉप जल्दी ही करने का सुनिश्चित किया गया।

उपस्थित सदस्यो की सूची –
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता जी ,
प्रदेश कार्यकारणी से श्री शिव नारायण शर्मा जी, मालवांचल अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे जी ,
अध्यक्ष श्री मति हेमलता कुमार,
सचिव श्रीं मति अनीता मित्तल ,
सहसचिव अनुज्ञा पुरोहित
कोषाध्यक्ष श्री मति वर्षा जैन,
सह कोषाध्यक्ष श्री मति प्राची अग्रवाल,
कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति सीमा गार्गव , अपर्णा राजुरकर और महिला इकाई के सदस्य और सदस्य बनने की इच्छुक महिलाए उपस्थित रही।

बैठक में मालवांचल अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे जी द्वारा कई विषयों में जानकारी और सुझाव दिए गए
1. डीआईसी से जमीन आवंटन
2. महिला उद्यमी को किस तरह प्रोडक्ट चुनना चाहिए
3. एक्सपोर्ट वर्कशॉप
4. मार्केटिंग के लिए इंस्टमार्ट और अन्य प्लेटफार्म में लीड देखना ।
5. महिलाओं को व्यापार वृद्धि की समस्या में समाधान भी दिया गया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता जी द्वारा महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए मनोबल प्रदान किया गया और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओ को लेकर सभी प्रकार की सहायता की जाएगी । साथ ही ५,६,७ अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी दी गई।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री शिव नारायण शर्मा जी द्वारा महिलाओं को एक गांव एक उद्योग योजना की जानकारी दी गई। D I C से संबंधित सहायता और योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जिसके लिए जल्दी ही सभी महिलाओं की D I C कार्यालय में मीटिंग कराई जाएगी

लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष श्री मति हेमलता कुमार द्वारा सीड बॉल की वर्कशॉप ली गई
कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा जैन द्वारा होने वाले स्वयंसिद्ध प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए योग्यता और document संबंधित जानकारी प्रदान की गई ।

Event Date: 22/06/2024
Event Venue:

Laghu Udyog Bharati Chandigarh & Punjab Organised an interactive session .

An interactive session was held at 10:45am on June 22nd at Hotel Pelican with Sh. GhanShyam ji Ojha All India President Laghu Udyog Bharti. The session was attended by Sh. Arvind Dhumal All India Vice President, Sh. Avi Bhasin President LUB Chandigarh, Sh. Akshay Chugh Sr. Vice President LUB Chandigarh, Sh. Sunil Khetarpal & Sh. Sanjeev Gupta both Vice Presidents LUB Chandigarh,Sh. Sandeep Mongia Finance Secretary LUB Chandigarh, Sh. Pardeep Mongia General Secretary Punjab,Sh. Vikrant Vice president LUB Punjab, Sh. Davinder Kaushal, President LUB Derabassi. Executive and other members were present in large numbers.
The meeting was started with lightening of the lamp by Sh. GhanShyam ji ojha. Mr Sunil Khetarpal welcomed the All India President Sh. Ojha ji . He apprised him with the problems being faced by industrialist for long time. There after members present highlighted their problems to Sh Ojha ji.
Sh Ojha ji listened to the problems of the industrialist and assured maximum support to the industrialists. Sh. Ojha ji informed that the LUB organization has completed 30 years and the members are now spread in 580 districts with over 980 units. The strength of the organization has crossed 50000.
Sh Ojha ji informed that LUB has worked with GEM portal and process of uploading items on the portal has been made easy and less time consuming. Sh Ojha ji informed various schemes of NSIDC and QCI and CSIR.
Sh. Avi Bhasin presented the momento to Sh. GhanShyam ojha ji. Sh. Sanjeev Gupta presented vote of thanks and the members dispersed.

Event Date: 22/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई

लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक होटल एम जी रीजेंसी बद्दी में अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई , जिसमें अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द धूमल, राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी डॉ विक्रम बिंदल , प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल , महासचिव संजीव शर्मा , प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा, हिमाचल प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एम पी शर्मा, पूर्व महासचिव विनोद खन्ना, एन पी कौशिक, लघु उद्योग भारती के फार्मा प्रमुख डॉ.राजेश गुप्ता विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान उद्यमियों की स्थानीय, प्रादेशिक व राष्ट्रीय समस्याओं, विभिन्न नीतिगत परिवर्तनों, उनके समुचित समाधान, संगठन सदस्यता बढ़ाने सबंधी विस्तृत चर्चा की गई।

Event Date: 22/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती किशनगढ़ की सभी इकाइयों द्वारा भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

आज दिनांक 22 जून 2024 शनिवार को लघु उद्योग भारती किशनगढ़ की सभी इकाइयों द्वारा भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम आर के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, नगर सभापति श्री दिनेश सिंह राठौर, लघु उद्योग भारती के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, चित्तौड़ प्रांत के संयुक्त सचिव श्री दीपक शर्मा, किशनगढ़ मुख्य शाखा के अध्यक्ष उमेश गोयल, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती संतोष बजाज, हैंडीक्राफ्ट उत्पाद समूह के संयोजक श्री अनिरुद्ध जैन, सिलोरा इकाई अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, खोड़ा गणेश इकाई अध्यक्ष श्री राजेश बाफना रहे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके पश्चात महिला इकाई सदस्यों ने संगठन मंत्र का वाचन किया। मुख्य इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल ने स्वागत भाषण दिया और बताया कि श्री चौधरी लघु उद्योग भारती के संस्थापक सदस्य भी है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री भागीरथ चौधरी द्वारा पूर्व में किए गए सहयोग की चर्चा की और भविष्य में भी क्षेत्र की समस्याओं की निराकरण में श्री चौधरी के सहयोग की अपेक्षा की। श्री दिनेश सिंह राठौड़ ने बताया कि श्री भागीरथ चौधरी सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी है और उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री भागीरथ चौधरी ने अपने उद्बोधन में बताया कि मंत्री बनने के तुरंत पश्चात एमएसपी की दरों को बढ़ाया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को वह उचित मंच पर रखेंगे और उनका निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन इकाई सचिव श्री अनिल मूंदड़ा ने किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान श्री विपिन जी, श्री परमानंद जी, श्री राम अवतार जी अग्रवाल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री दिनेश अग्रवाल, सचिव श्री प्रहलाद अग्रवाल, श्री भरत सराफ, श्री महेन्द्र पाटनी, श्री राजेश कुमार गोयल, श्री सुनील बल्दवा, श्री सोनल अग्रवाल, श्रीमती गुणमाला पाटनी सहित कई गणमान्य उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।

आभार

लघु उद्योग भारती 
किशनगढ़

Event Date: 22/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती चड़ीगढ मे प्रदेश होने के कारण यहां के उद्यमियों के सामने कई प्रकार की समस्याऐं है।

आज चड़ीगढ मे लघु उद्योग भारती के सदस्यों से चर्चा करने का अवसर मिला।

चड़ीगढ केन्द्र शासित प्रदेश होने के कारण यहां के उद्यमियों के सामने कई प्रकार की समस्याऐं है। इन समस्याओं पर व उनके निराकरण पर विस्तृत चर्चा हुई।

लघु उद्योग भारती द्वारा केन्द्र स्तर पर किये गये कार्यों की सबको जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम मे मेरे साथ अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री अरविन्द धूमल, चड़ीगढ इकाई अध्यक्ष श्री रवि जी, कोषाध्यक्ष श्री संदीप मोगिया, उपाध्यक्ष श्री सुनिल क्षेत्रपाल व संजीव गुप्ता, पंजाब प्रान्त के उपाध्यक्ष श्री विकान्त शर्मा, महासचिव श्री प्रदीप मोगिया सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।

Event Date: 22/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती RIICO बोरोनाडा के सीनियर DGM भेटकर उनका स्वागत किया गया

RIICO बोरोनाडा के श्री विनीत जी गुप्ता सीनियर रीजनल मैनेजर से सीनियर DGM की नई पोस्ट पर प्रमोशन होने पर बोरानाडा के वरिष्ट उद्यमियों द्वारा बुके भेटकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया । बोरानाडा के वरिष्ट उद्यमी गणपत सालेचा, सुरेश लाहोटी, राजेंद्र सालेचा, शांति चंद सालेचा, पी डी गुप्ता, गुमाना राम जांगिड़, मनीष सालेचा, द्वारा स्वागत किया गया एवम RIICO बोरानाडा में उद्योगों से संबंधित चर्चा की गई। सीनियर DGM RIICO बोरानाडा के श्री विनीत गुप्ता ने कहा की सभी उद्यमियों का साथ व सहकार होने के कारण ही मुझे ये प्रमोशन मिला है इसके लिए बोरानाडा के सभी उद्यमियों का आभार ।

Event Date: 21/06/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please