Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार द्वारा योग कार्यक्रम का अयोजन किया गया।

करे योग ???????? रहे निरोग।।
आज विश्व योग दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार द्वारा योग कार्यक्रम का अयोजन किया गया। योग का महत्व,योग की जीवन में उपयोगिता, आरोग्यता,दीर्घायु जैसे विषयों पर प्रकाश आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंह तोमर जी द्वारा डाला गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम में संरक्षक आदरणीय श्री कैलाश मैलाना जी, प्रदेश महामंत्री श्री राजीव गोयल जी भाजपा प्रदेश संयोजक श्री राहुल जी, प्रदेश संपर्क प्रमुख श्री राजेश शर्मा जी, तकनीकी सलाहकार श्री प्रभुनाथ यादव जी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री राजेश जायसवाल जी, प्रदेश सह संयोजक भाजपा श्री मधु सूदन बलूनी जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थिति हुए और योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
सादर ????
राजीव गोयल
प्रदेश महामंत्री
लघु उद्योग भारती उत्तराखं

Event Date: 21/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधि और कानून राज्य मंत्री का स्वागत और अभिवादन किया।

आज लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधि और कानून राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम जी मेघवाल का बीकानेर पधारने पर दुप्पटा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और अभिवादन किया। मंत्री जी को सभी औद्योगिक क्षेत्रों की पर्यावरण संबंधी समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और रिको के रवैए से भी अवगत करवाया। मंत्री जी ने इस समस्या को शीघ्र हल करवाने का और उद्योगपतियों को राहत दिलवाने का आश्वाशन दिया। मंत्री जी को अनाज मंडी रेलवे फाटक का शीघ्र निर्माण करवाने, खारा जामसर टोल नाके तक हाइवे को फोर लाइन करवाने, सभी औद्योगिक क्षेत्रों में प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक चिकत्सालय खुलवाने के लिए भी ज्ञापन दिया गया।प्रतिनिधि मंडल में लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई अध्यक्ष हर्ष कंसल, सचिव प्रकाश नवहाल,इकाई उपाध्यक्ष राजेश गोयल ,खारा इकाई सचिव लाभु राम, इकाई संरक्षक सुभाष मित्तल और जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष बाल किशन परिहार शामिल रहे।
इसी क्रम में प्रतिनिधी मंडल ने खाजूवाला विधायक श्री विश्वनाथ जी मेघवाल के घर जाकर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और उनके अति शीघ्र स्वस्थ होने की मनोकामना की।

Event Date: 21/06/2024
Event Venue:

पाली में लघु उद्योग भारती की इकाइयों के पदाधिकारीयो को अखिल भारतीय संगठन मंत्री का सानिध्य मिला।

कल पाली में लघु उद्योग भारती की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारीयो को अखिल भारतीय संगठन मंत्री आदरणीय प्रकाश जी भाई साहब का सानिध्य मिला। सभी पदाधिकारीयो से परिचय के पश्चात संगठन कार्यों के बारे में मार्गदर्शन मिला

1 जोधपुर अंचल के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली ,जालौर, सिरोही, व सांचौर जिले मैं कार्यरत लघु उद्योग भारती की इकाइयों के आगामी 21 जुलाई को होने वाले अभ्यास वर्ग के विषय में चर्चा हुई ।

2 आभूषण निर्मित करने वाले स्वर्णकार एवं बड़े कैटरिंग संबंधी व्यवसाय करने वालो से चर्चा कर इनकी अगले 15 दिन में 50 से 75 सदस्यों की नई सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की गई।

3 लघु उद्योग भारती, पाली द्वारा रीको से 1000 मीटर जमीन मांगी गई है।
यह शीघ्र निस्तारित हो इस हेतू निवेदन किया गया।
इस पर भाई साहब के संज्ञान में लाते ही रीको लिमिटेड द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरक्षित दर पर जमीन देने हेतु सिद्धांततः सहमति मिल गई है।

4 एमएसएमई एक्ट, प्रदूषण नियंत्रण मंडल से जुड़े हुए कुछ विषयों पर भी पदाधिकारीयो द्वारा विषय रखे ।

मीटिंग में जोधपुर अंचल महासचिव विनय बम्ब, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केसरी मल छाजेड़ ,अंचल कार्यकारिणी सदस्य भारत देसरला, लालचंद लसोड सहित पाली के सह संयोजक राहुल मेहता अध्यक्ष निलेश सेमलानी, सचिव राजेश चौधरी, वरुण सिंघल सहित अतुल मुंद्डा,अंकित भंसाली, विकास श्री श्री माल, ललित मालू, संदीप लसोड सहित सोहन सिंह व नरेश सोनी भी उपस्थित रहे।

Event Date: 21/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बीकानेर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राम कुमार जी मीणा से मिलकर सभी औद्योगिक क्षेत्रों के पर्यावरण संबंधी समस्याओं एवं उनके सुधार के बारे में विस्तार से चर्चा की जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा उद्योगों को पूर्ण सहयोग करने का और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र की पर्यावरण से सम्बन्धित समस्या को सभी के सहयोग से शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में बीकानेर इकाई अध्यक्ष हर्ष कंसल, सचिव प्रकाश नवहाल, उपाध्यक्ष राजेश गोयल और प्रांत उपाध्यक्ष बालकिशन परिहार शामिल रहे। अंत में लघु उद्योग भारती की बीकानेर इकाई की तरफ से क्षेत्रीय प्रबंधक को स्मृति चिन्ह भेंट देकर उनका अभिवादन किया गया।

Event Date: 20/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई, एवीवीएनएल की विद्युत संबंधित समस्या व निराकरण के लिए मीटिंग रखी गई

एवीवीएनएल की विद्युत संबंधित समस्या व निराकरण के लिए एवीवीएनएल ऑफिस में मीटिंग रखी गई. इस मीटिंग में लघु उद्योग भारती की तरफ से श्री अजय मुंदडा व श्री राम रतन जागेटिया ने भाग लिया.
इस मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर डिस्कस हुआ
1. रायला में जीएसएस ग्रिड बनाने के लिए रीको द्वारा avvnl को जगह के लिए साइड प्लान व नक्शा उपलब्ध करा दिया गया है
2. एवीवीएनएल ने आश्वासन दिया कि सनग्लो सुटिंग का रिफंड 5 से 7 दिन में हो जाएगा
3. क्वालिटी शूटिंग से श्री सुमित जागेटिया ने बताया कि इलेक्ट्रिसिटी बिल नहीं मिल रहे हैं इस पर avvnl ने बताया कि बिल अब ईमेल के द्वारा भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे.
4. लाहोटी मेटल इंडस्ट्रीज, ग्रोथ सेंटर का विद्युत कनेक्शन शीघ्र कर दिया जाएगा.

लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई

Event Date: 20/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई जयपुर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

सादर वन्दे
आज दिनांक 20 जून 2024 को महिला इकाई जयपुर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-

(1) आगामी स्वयं सिद्धा तीज मेला जो की 5 और 6 जुलाई को होने जा रहा है उसके विषय में स्टॉल धारकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
(2) सदस्यता बढ़ाने संबंधी विषय पर महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया।
(3) महिलाओं की GST को लेकर उनके मन में जो भ्रांतियां हैं उसका निवारण टैक्स लॉयर श्री यशस्वी शर्मा जी के द्वारा किया गया। उन्होंने महिलाओं को अपनी फर्म का GST नंबर लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही रिटर्न फाइल करना तथा कंपोजिशन के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तथा कच्चे माल पर लगने वाले GST के विषय में भी बताया। आज का यह सेशन निश्चित ही महिलाओं के लिए उपयोगी सिद्ध होने वाला है। बैठक में प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी भी उपस्थित रहीं । बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी जी ने की।

धन्यवाद
सारिका त्रिपाठी

Event Date: 20/06/2024
Event Venue:

Laghu Udyog Bharati J&K Suggests Tax Reforms and Enhancing Jammu as a Tourist Hub for Pre-Budget

Laghu Udyog Bharati J&K Suggests Tax Reforms and Enhancing Jammu as a Tourist Hub for Pre-Budget Proposal

Jammu, Jun 18: The state office bearers of Laghu Udyog Bharati, Jammu and Kashmir, held a meeting under the leadership of State President Parveen Pargal. The meeting included National Executive Member Rajinder Gupta, Senior Member Rajesh Jain, Vice Presidents Advocate Ishant Gupta and Mukul Gupta, General Secretary Aagam Jain, and Treasurer CA Pranav Gupta. The meeting focused on an important opportunity for Laghu Udyog Bharati as the Union Finance Ministry has requested pre-budget suggestions from the organization. The J&K unit discussed with its members and office bearers and proposed various suggestions including the need for GST reforms with only three slabs: 5%, 15%, and 28%. They proposed making Laundry Soap (Desi Narol Soap) Tax Free as commonly used by the poor. They also suggested exempting GST on the purchase of a residential house or flat if the buyer has no other residential property. Additionally, they recommended the GST slab rate be reduced to the minimum rate for mines, minerals, and scrap to prevent tax evasion in the scrap industry as the scrap items were already tax paid. For the MSME law with a 45-days payment rule, they suggested a phased wise implementation: the first phase for government departments and organized sectors, the second phase for traders and third phase for all MSME. They also proposed extending the payment period from 15 days to 45 days without an agreement and up to 90 days with an agreement. They recommended extending the closure of the NCSS window from September 2024 to September 2027 and increasing the financial package for J&K from ₹28,400 crore to ₹1 lakh crore. In terms of income tax reforms, they suggested increasing the income from ₹15 lakh to ₹25 lakh for a 20% tax rate, from ₹25 lakh to ₹50 lakh for a 25% tax rate and applying a 30% tax rate above ₹50 lakh. They also proposed doubling the railway track from Jammu to Katra to handle future heavy rush due to the train to Kashmir. They emphasized developing particularly Jammu as an independent tourist destination, similar to nearby areas in Himachal Pradesh like McLeodganj, Dalhousie, and Palampur, which attract many tourists and generate revenue. They noted that Jammu, surrounded by hills and with eight independent hill stations in every district like Kathua, Doda, Kishtwar, Ramban, Udhampur, Reasi, Rajouri, and Poonch as these districts has significant potential. They also suggested increasing helicopter services to Vaishno Devi to accommodate more pilgrims and streamline the process, and creating a leopard reserve in Raika Forest.

Parveen Pargal expressed that it is a great opportunity and a proud moment for Laghu Udyog Bharati that the Finance Ministry has sought their pre-budget suggestions, and they have provided their recommendations for J&K.

Event Date: 19/06/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please