Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती बहरोड़ इकाई राजस्थान के अजमेर जिले में आयोजित औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजन सफलता

राजस्थान के अजमेर जिले में आयोजित औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में लघु उद्योग भारती बहरोड़ इकाई और जिला उद्योग केंद्र भिवाड़ी की तरफ से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला उद्योग वाणिज्य केंद्र भिवाड़ी से पधारे जिला अधिकारी श्रीमान राकेश गुर्जर और गौरव शर्मा जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।
श्री राकेश गुर्जर जी ने उद्योग विभाग के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम (PM EGP) और मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना (MLUPY) शामिल हैं। इकाई महासचिव वीरेन्द्र प्रजापति ने भारती के कार्यों का परिचय दिया। इस अवसर पर अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम को समृद्ध किया।
इकाई अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अगले कैंप को और सुंदर और सार्थक बनाने का आश्वासन दिया।

Event Date: 24/12/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, भावनगर और जिला उद्योग केंद्र, भावनगर की संयुक्त पहल के तहत जिला मैत्री कार्यक्रम ए

लघु उद्योग भारती, भावनगर और जिला उद्योग केंद्र, भावनगर की संयुक्त पहल के तहत जिला मैत्री कार्यक्रम एवं औद्योगिक मार्गदर्शन संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
भावनगर के मेयर श्री भरतभाई बराड, सौराष्ट्र सम्भाग लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री दिनेशभाई डांगरिया, संयुक्त सचिव श्री भरतभाई डांगरिया, राजकोट संभाग अध्यक्ष श्री महेंद्रभाई तारपदा, जिला उद्योग केंद्र के प्रबंध निदेशक श्री तनवीबेन पटेल, सीईडी क्षेत्रीय अधिकारी श्री विमलभाई जगड़, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भावनगर विभाग कार्यवाहजी श्री कुलदीप सिंह गोहिल, सौराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री दिलीभाई कामना, डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री महेंद्रभाई शाह, डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री रवींद्रभाई घेवरिया, एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री छगनभाई नावडिया सहित 250 से अधिक आमंत्रित लोग उपस्थित रहे।

Event Date: 24/12/2023
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मादडी इकाई अध्यक्ष श्री हेमंत जी जैन की अध्यक्षता मे सभी सदस्यों की द्वितीय मिटिंग

लघु उद्योग भारती मादडी इकाई अध्यक्ष श्री हेमंत जी जैन की अध्यक्षता मे सभी सदस्यों की द्वितीय मिटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य इकाई के अध्यक्ष श्री मनोज जी जोशी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।मादडी इंडस्ट्रियल एरिया को स्मार्ट एरिया बनाने एवम समस्याओ के निराकरण पानी, बिजली, सड़क के सुदृढ़ीकरण के सुझाव आये एवम रेल्वे क्रासिंग पर अंडर पास, सी सी टीवी, सहित कई मुद्दों व समस्याओ के बारे मे चर्चा हुई व सुझाव आये।

मिटिंग मे चार नये सदस्य बनाए गए।

1. दिलीप जी जैन, सिद्धी पावर टेक्नोलॉजीस मादडी

2. धर्मवीर सिह जी, सन इन्जीनियरिंग, मादडी

3. नितेश जी सोनी, सोनी इंटरप्राइजेज

4. अक्षय जी माली जतिन इलेक्ट्रॉनिक्स

नये सदस्यो का इकाई के अध्यक्ष एवम सभी ने स्वागत किया, साथ ही मादडी मे सदस्यता बढाने का सामुहिक प्रयास कर सभी को लघु उद्योग भारती का मेम्बर बनाना।

मिटिंग मे इकाई के उपाध्यक्ष-अरविंद जी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष-प्रकाश जी फुलानी एव कार्यकारिणी सदस्य अरविंद जी मेहता, शैलेन्द्र जी खमेसरा, विजेन्द्र जी बाफना,शुभम डांगी, सुषीम जी सिंघवी सहित कई सदस्यो ने अपने विचार व्यक्त किए।

मादडी इंडस्ट्रियल ऐरिया को आदर्श इंडस्ट्रियल एरिया बनाने के लिए ड्राफ्ट डाक्यूमेंट बना कर भिजवाने के लिए राकेश जी सामर एव धनेश जी जैन अपनी सेवाए देगे।

अंत मे इकाई के सचिव अरूण कुमार बया ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार किया।

Event Date: 24/12/2023
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please