Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग राज्य मंत्री श्री के के विश्नोई जी से शिष्टाचा

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग राज्य मंत्री श्री के के विश्नोई जी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें स्मृति चिन्ह भी समर्पित किया। उद्योग मंत्री जी से बीकानेर की औद्योगिक समस्याओं, जैसे कि रिको, CPET, बिजली, प्लास्टिक वेस्ट, पीएफ आदि के बारे में चर्चा की। मंत्री जी ने तुरंत समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष बाल किशन परिहर जी, खारा इकाई सचिव लाभु राम बिश्नोई जी, अनिल गहलोत जी, विजयपाल जी एवं सुनील जी उपस्थित रहे।"

Event Date: 11/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती सहारनपुर इकाई के द्वारा इस उत्सव को किस प्रकार भव्य से भव्यतम रुप मे मनाया जाए

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अद्भुत मौके पर लघु उद्योग भारती सहारनपुर इकाई ने उस उत्सव को भव्य रूप से मनाने की योजना बनाई है। उसके निमित्त कार्यक्रम के संयोजक, सह-संयोजक, और सभी क्षेत्रों के प्रभारियों ने लघु उद्योग भारती सहारनपुर कार्यालय में एक बैठक आयोजित की।
इस बैठक में सर्वसम्मति से हवन, प्रसाद, भजन संध्या और आतिशबाजी करने का निर्णय लिया गया।जिसमें सभी बंधुओं को सह परिवार आमंत्रित किया जाता है।
आप सभी से इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील है। कार्यक्रम के संयोजक सुशील सड़ाना जी, अक्षय जैन जी, घनश्याम माहेश्वरी जी, अजेश शर्मा जी को बनाया गया है उसके बाद आगे की टीम उनके द्वारा ही बनाई गई है। समस्त कार्यक्रम मात्र संगठन के दिशा निर्देश के अंतर्गत किए जाएंगे।

Event Date: 11/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ब्यावर द्वारास्वयं सिद्धा प्रदर्शनी उत्तरायण उमंग का आयोजन किया गया।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ब्यावर द्वारा 6 और 7 जनवरी को स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी उत्तरायण उमंग का आयोजन किया गया।
6 जनवरी को सुबह 10बजे भगवान विश्वकर्मा और मां भारती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन और संगठन मंत्र किया गया । महिला इकाई और मुख्य इकाई के अध्यक्ष के उद्बोधन और राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

ब्यावर के साथ साथ किशनगढ़,पाली,जोधपुर,
जयपुर,उदयपुर ,अजमेर से भी LUB सदस्यों और अन्य एग्जिबिटर्स ने स्टॉल लगाई।

Hall no.1 में 36 स्टॉल्स(ज्वैलरी,सूट,कुर्ती,प्लांट्स,साड़ी, बैग्स,मसाले,वूलेन ,ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स,केक,खींचे पापड़)और Hall no.2 में 21स्टॉल्स(हर्बल प्रोडक्ट्स,फर्नीचर,सोलर पैनल, चोयल फूड प्रोसेसिंग plant… इसके अलावा Game zone की 10 स्टॉल्स और फूड कोर्ट का भी बहुत ही बेहतरीन इंतजाम किया गया।

उदयपुर से श्रीमती रीना जी राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री महेंद्र जी मांडावत ने सबसे पहले इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बहुत प्रभावित हुए।
राजसमंद,किशनगढ़ और जयपुर से भी LUB महिला इकाई की सदस्यों ने आकर हमारी होंसला अफजाई की और प्रदर्शनी के सुव्यवस्थित आयोजन की दिल से प्रशंसा की।
सभी एक्जिभिटर भी बहुत प्रभावित हुए और उन्हें उम्मीद से ज्यादा अच्छा response मिला। दोनों ही दिन अपेक्षा से ज्यादा संख्या में लोग आए और बच्चों और बड़ों ने Game zone और फूड कोर्ट का भरपूर आनंद उठाया।
इस पहले प्रयास को बहुत प्रशंसा और सराहना मिली जिससे महिला इकाई का आत्म विश्वास 4गुना बढ़ गया है।
इस प्रयास के लिए मैं श्रीमती अंजु सिंह जी और श्रीमती सुनीता जी शर्मा का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने हमेशा हमे इस प्रदर्शनी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया ।
इसके अलावा ब्यावर मुख्य इकाई जिनके सहयोग और मार्गदर्शन की जितनी प्रशंसा करें कम है क्योंकि इन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर महिला इकाई को सहयोग दिया।
सभी सदस्यों ने एक टीम की तरह मिलकर इस कार्य को बुलंदियों तक पहुंचाया।

7th January को रात 10 बजे प्रदर्शनी का समापन शांतिपूर्वक और सबको धन्यवाद देते हुए किया गया।

अर्पिता शर्मा
अध्यक्ष
लघु उद्योग भारती महिला इकाई
ब्यावर।

Event Date: 11/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, ब्यावर मुख्य शाखा एवं महिला शाखा की अलग-अलग स्तरों में मासिक बैठक का आयोजन किया

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी 'उत्तरायण उमंग' का आयोजन किया। किशनगढ़, पाली, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर एवम अजमेर से भी LUB सदस्यों ने साथीत्व बनाते हुए स्टॉल लगाए। ????
उदयपुर से श्रीमती रीना राठौर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री महेंद्र जी ने किया पहला अवलोकन, बहुत प्रभावित हुए! ???????? LUB महिला इकाई ने धारा, उत्साह और साहस से प्रदर्शनी का आयोजन किया। ???? #महिलाUdyog #LUB #उत्तरायणउमंग #स्वयंसिद्धा"
"राजसमंद, किशनगढ़ और जयपुर से LUB महिला इकाई ने उम्मीद से ज्यादा response मिला! ???? सभी एग्जिबिटर्स को प्रभावित करके, महिला इकाई ने सबको हैरान कर दिया। ???? श्रीमती अंजु सिंह और श्रीमती सुनीता शर्मा के साथ इस पहले प्रयास को सराहा गया। ???????? #महिलाशक्ति #साकारात्मविश्वास #लघुउद्योग"
"बच्चों और बड़ों ने किया गेम ज़ोन और फ़ूड कोर्ट से भरपूर आनंद उठाया! ???????? सभी सदस्यों ने बनाई एक टीम और महिला इकाई को बुलंदियों तक पहुंचाया। ???? ब्यावर मुख्य इकाई का सहयोग और मार्गदर्शन सराहनीय है। ???? #एकता #उद्यमिता #महिलाउद्यम"
इस प्रयास के साथ, महिला इकाई ने आत्म-विश्वास को 4 गुना बढ़ाया! ???????????? सभी सहयोगीयों का ह्रदय से धन्यवाद! ???????? #समृद्धिकीओर #लघुउद्योगभारती #महिलाइकाई #सशक्तनारीमहिलाएं #राजस्थान

Event Date: 11/01/2024
Event Venue:

राजस्थान महिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश महामंत्री मंजु जी सारस्वत की अध्यक्षता में हुई

लघु उद्योग भारती महिला ईकाई राजस्थान की 14 ईकाईयों के साथ आयोजित की एक उत्कृष्ट वर्चुअल मीटिंग! ???? स्वयंसिद्धा मेला और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। ????????
प्रत्येक ईकाई से उद्यमी महिलाओं ने भाग लिया। ???? महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों जैसे प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह, मंजू सारस्वत, रिना राठौड़, अर्पित, उर्वशी, स्वाति शर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ। ???? #महिलाशक्ति #स्वावलंबन #लघुउद्योग
इस मीटिंग ने महिलाओं को उद्योगों की जानकारी से भरपूर प्रेरणा दी! ???? विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Event Date: 11/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती बालोतरा, बिठूजा,जसोल इकाई द्वारा "उद्यमी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह"

लघु उद्योग भारती बालोतरा, बिठूजा,जसोल इकाई द्वारा "उद्यमी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह" कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी जी एवम उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री के के विश्नोई जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें पचपदरा विधायक श्री अरुण चौधरी जी, सिवाना विधायक श्री हमीरसिंह भायल जी,चौहटन विधायक श्री आदुराम मेघवाल जी सहित लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के उद्योगपतियों ने भाग लिया। जिसमें लघु उद्योग भारती बिठुजा सरंक्षक श्री श्यामलाल माली जी ने कार्यक्रम में पधारे मंत्री महोदय व विधायक महोदय से मुलाकात कर उद्योगों से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाय, जिस पर सभी ने उद्योग के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Event Date: 11/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती बरदरी इकाई की पहली मासिक बैठक

लघु उद्योग भारती बरदरी इकाई की पहली मासिक बैठक लघु उद्योग भारती के सदस्य एवं संघटन मंत्री श्री अखिलेश जी तापड़िया के सानिध्य में संपन्न हुई ।
इसमें लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश प्रादेशिक अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे, पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, इंदौर इकाई पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारणीं के सदस्य श्री शिव नारायण शर्मा, पोलोग्राउड इकाई के अध्यक्ष श्री पंकज काले , पूर्व मंत्री श्री मनोज तिवारी , पूर्व कोषाध्यक्ष श्री परेश जी खंडेलवाल एवं बरदरी इकाई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संघटन मंत्री, कार्यकारिणी के सदस्य एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
जहां प्रादेशिक अध्यक्ष द्वारा लघु उद्योग भारती के बारे में तथा संघटन को कैसे चलाना , सदस्यता अभियान कैसे चलाना तथा संघटन के काम काज एवं दायित्वों के बारे में चर्चा की गई।

Event Date: 11/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती का शाजापुर जिले के कालापीपल एवं शुजालपुर नवीन इकाई गठन

लघु उद्योग भारती का शाजापुर जिले के कालापीपल एवं शुजालपुर नवीन इकाई गठन करने का 5 जनवरी से 10 जनवरी तक का सदस्य अभियान जो शुरू किया गया था आज दिनांक को समाप्त हुआ
एवं कालापीपल शुजालपुर इकाई का आज पूर्ण गठन हो गया है 35 सदस्य आजीवन बनाए गए
आगामी दोनों में कालापीपल शुजालपुर इकाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें कालापीपल शुजालपुर इकाई का विधिवत घोषणा एवं गठन एवं उद्यमी सम्मेलन किया जावेगा जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी से कार्यक्रम हेतु सहमति लेकर दिनांक एवं स्थान का चयन करके सूचित किया जाएगा इस अभियान में लघु उद्योग भारती के समस्त पदाधिकारी सदस्य गण उद्यमी साथियों आप सबका बहुत-बहुत साधुवाद एवं आभार जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जो सहयोग किया उसके लिए धन्यवाद, शाजापुर जिला के अध्यक्ष श्री किशोर प्रजापति एवं उनकी पूरी टीम श्री सुभाष मंडलोई संभागीय कार्यकारिणी मेंबर कालापीपल एवं शुजालपुर ईकाई के संयोजक श्री महेंद्र पांचाल एवं उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं
प्रेषक दिनेश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती शाजापुर

Event Date: 11/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती सतना इकाई द्वारा सरस्वती आवासीय विद्यापीठ उतैली में उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया।

लघु उद्योग भारती सतना इकाई ने सरस्वती आवासीय विद्यापीठ, उतैली में एक उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं श्रीमती प्रतिमा बागड़ी जी (नगरीय विकास एवं आवास मंत्री), महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी, लघु उद्योग भारती के संरक्षक श्री उत्तम बनर्जी जी, लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी, प्रदेश सचिव श्री अरुण सोनी जी, प्रदेश एवं महा कोशल प्रांत के पदाधिकारीगण और महाकौशल अंचल के 22 जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य, सतना जिले के उद्यमी और लघु उद्योग भारती सतना के सभी उद्यमी सदस्य।
दो दिवसीय कार्यशाला में हमने प्रमुख अतिथियों और वक्ताओं के द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

Event Date: 09/01/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please