Events

Upcoming Events

All Events

केंद्रीय मंत्री माननीय श्री @MeNarayanRane जी के साथ केंद्रीय योजनाओं और समस्याओ पर चर्चा

MSME मंत्रालय भारत सरकार के ऊर्जावान केंद्रीय मंत्री माननीय श्री @MeNarayanRane जी के साथ केंद्रीय योजनाओं और समस्याओ पर चर्चा हेतु lub उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंह तोमर जी व प्रदेश महामंत्री श्री राजीव गोयल जी के नेतृत्व में lub उत्तराखंड का प्रतिनिधि मंडल माननीय मंत्री जी से मिला और समस्याओ पर विस्तृत संवाद हुआ।

माननीय मंत्री जी ने समस्याओं पर शीघ्र निदान हेतु आश्वासन दिया और विश्वास दिया कि उत्तराखंड के औद्योगिक विकास में वह अपना ज्यादा से ज्यादा योगदान देकर उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को और विकसित बनाने में सहयोग करेंगे।

Event Date: 16/08/2023
Event Venue:

एक्ज़ीक्यूटिव मेंबर्स बैठक

lub_लक्ष्मीनगर की एक्ज़ीक्यूटिव मेंबर्स बैठक राधागोविंद ऑटोमोबाईल्स के पार्थिष्ठान पर आहूत की गयी।

मुख्य चर्चा के विषय रहे :
१. संस्था के 15 अगस्त पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम

२. जीएसटी के 2017-18, 2018-19 हेतु चिन्हित लोगो को जारी नोटिस के लिए लखनऊ जीएसटी स्टेट कमिश्नर जी से नोटिस के समाधान की बात।

३. उद्योग के लैंड यूज़ के कारण आ रही मुश्किल की समाधान हेतु लेटर कमिश्नर साहब सहारनपुर को भेजे गये है।जिनका कमिश्नर साहब ने निस्तारण शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया है।

४. #msme के लिये जेनरेटर चलाने की छूट के लिए भी लघु उद्योग भारती पर्यास केंद्र सरकार से कर रही है जिसका शीघ्र ही समाधान आने की सम्भावना है।

आज की मीटिंग में राजेश जैन (अध्यक्ष), जगमोहन गोयल (ज़िलामहामंत्री), हर्षवर्धन (जिलासचिव), सुनील अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), नरेंद्र गोयल (उपाध्यक्ष), पंकज जैन (उपाध्यक्ष), देवराज (संयोजक) आदि उपस्थित रहे।
@Lub_delhi

Event Date: 14/08/2023
Event Venue:

प्रदेश की वार्षिक आम सभा पोर्ट ब्लेयर में सम्पन्न हुई

LUB #अण्डमान_व_निकोबार प्रदेश की वार्षिक आम सभा पोर्ट ब्लेयर में सम्पन्न हुई।

अण्डमान व निकोबार की वर्ष 2023-25 के लिये नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व श्री अक्षयकुमार वर्मा जी, महामंत्री का दायित्व श्री गिरिश अरोड़ा जी एवं कोषाध्यक्ष का दायित्व श्री बृजेश पाण्डे जी को दिया गया।

कार्यक्रम मे अखिल भारतीय महामंत्री श्री
@GSOjhaBJP
जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मित्तल जी, जोधपुर प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई जी व अण्डमान व निकोबार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल गोयल जी सहित संघ के विभाग प्रचारक, विभाग कार्यवाह, विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारी व स्थानीय उद्यमियों की उपस्थिति रही।

Event Date: 14/08/2023
Event Venue:

महिला इकाई के गठन हेतु प्रमुख महिला उद्यमियो के साथ मे चर्चा

लघु उद्योग भारती दक्षिणी बंगाल कलकत्ता शहर मे लघु उद्योग भारती महिला इकाई के गठन के लिये प्रमुख महिला उद्यमियो के साथ मे चर्चा की गयी।

कलकत्ता मे शीघ्र ही महिला इकाई का गठन किया जायेगा।

आज की चर्चा मे लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्री घनश्यामजी ओझा जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाशजी मित्तल, अखिल भारतीय सचिव श्री प्रवीण अग्रवाल, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सरोजकुमार साहू, जोधपुर प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई , कविताजी अग्रवाल सहित अनेक महिला उद्यमी उपस्थित रही।

Event Date: 11/08/2023
Event Venue:

LUB CSIR-AMPRI टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कार्यक्रम

LUB CSIR-AMPRI टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कार्यक्रम
हम सभी के लिए ये अतीव हर्ष का विषय है कि भारत के शोध संस्थानों और सूक्ष्म -लघु उद्यमियों का परस्पर सम्पर्क सुनिश्चित करने के लघु उद्योग भारती की संकल्प पूर्ति के क्रम में हमारे प्रयासों से CSIR-AMPRI द्वारा विकसित पराली और मार्बल वेस्ट का उपयोग कर वाटर/दीमक प्रूफ प्लाईबोर्ड बनाने की तकनीक हमारे एक सदस्य भूटान टफ को ट्रांसफर की जा रही है।
यह टेक्नोलॉजी टाँसफ़र कार्यक्रम आज दिनाँक 11 अगस्त 2023 LUB मुख्यालय मे संपन हुआ.
कार्यक्रम में CSIR-AMPRI Bhopal के डायरेक्टर डॉ अविनाश कुमार श्रीवास्तव, सीएसआईआर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Event Date: 11/08/2023
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please