लघु उद्योग भारती हरियाणा प्रदेश के सोनीपत ईकाई में आज दिनांक : ०५/०९/२०२३ को, मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, भारत सरकार द्वारा अप्रेंटिस अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन KIA सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमान बी सतीश बालन आईपीएस, पुलिस कमिश्नर, सोनीपत रहे। श्रीमान ईश्वर सिंह , DGT, स्किल इंडिया, पीठासीन अतिथि, श्रीमान अरविंद धूमल, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष, अति विशिष्ठ अतिथि तथा श्रीमान मनोज रूंगटा , हरियाणा प्रदेश महामंत्री, विशिष्ठ अतिथि रहे। श्रीमान राकेश गुप्ता, अध्यक्ष फरीदाबाद इकाई हरियाणा तथा श्रीमान उत्तम गोयल, अध्यक्ष भटिंडा इकाई, पंजाब अतिथि रहे।
श्रीमान भूपेंद्र शर्मा , प्रदेश सचिव तथा श्रीमान सतीश अग्रवाल अध्यक्ष सोनीपत इकाई ने पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से किया। कार्यशाला में १२५ की उपस्थिति रही जिसमे विद्यार्थि भी थे । उन्हें भी इस योजना की जानकारी दी गई।