Events

Upcoming Events

All Events

छिंदवाड़ा इकाई द्वारा गठित नवीन पदाधिकारी

लघु_उद्योग_भारती #मध्यप्रदेश #छिंदवाड़ा इकाई द्वारा गठित नवीन पदाधिकारी गणों के साथ सौजन्य भेंट एवं आवश्यक कार्यों की दिशा निर्देशन हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया एवं निम्न विषयों पर विषय वार चर्चा की गई:

1. कार्यप्रणाली, दिशानिर्देशों एवं किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।
2. नवीन कार्यकारिणी अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष एवम कोषाध्यक्ष द्वारा सामूहिक रूप से कार्यों का विभाजन एवं दायित्व संबंधित व्यक्तियों को दिए गए।
3. पत्राचार एवं विभिन्न विभागों से संपर्क करने हेतु आवेदन प्रतिवेदन हेतु नवीन पदाधिकारी के नाम अनुसार लेटर पैड एवं सील निर्माण का प्रपोजल रखा गया एवं सामूहिक से स्वीकृति भी प्राप्त की गई।
4. #स्वतंत्रता_दिवस #15अगस्त का झंडा वंदन का कार्यक्रम सभी सदस्यों की इकाइयों द्वारा मनाया जाएगा।
5. आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए झंडा वंदन के पश्चात #वृक्षारोपण का कार्यक्रम।
6. अन्य बहुत से विषयों जैसे इमलीखेड़ा इंडस्ट्री एरिया में नल, बिजली, स्ट्रीट लाइट एवम सफाई आदि विषयों पर ध्यान आकर्षित करवाते हुए अधिकारियों से लंबित कार्यों को पूर्ण करवाना।

Event Date: 11/08/2023
Event Venue:

इकाइयों का पुनर्गठन कार्यक्रम

LUB_उज्जैन की इकाइयों का पुनर्गठन कार्यक्रम

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री
@DrMohanYadav51
जी ने उद्योगों से संबंधित समस्याएं सुनी एवं उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

#लघु_उद्योग_भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह जी कालरा ने चारों इकाइयों के मनोनीत अध्यक्ष एवम सचिव के नाम सदन में रखें। मक्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र से गिरीश जायसवाल अध्यक्ष, दिलीप जी रोहरा सचिव, देवास रोड औद्योगिक क्षेत्र से बृजेश शिवहरे अध्यक्ष, जितेंद्र भाटी सचिव, आगर रोड औद्योगिक क्षेत्र से अखिलेश नागर अध्यक्ष, अनुभव जैन सचिव एवम महिला इकाई से नीलम जी कालरा अध्यक्ष, श्रीमती चित्रा मेहता जी सचिव मनोनीत किए गए।

इस अवसर पर डॉक्टर नेमीचंद जी जैन, उल्लास जी वैद्य, राजेश गर्ग ,अतीत अग्रवाल, राजेश माहेश्वरी, रमेश जी साबू सुनील पीठवे, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह जी अरोड़ा, सीमा जी वैद्य, सुमीना लिग्गा जी, स्नेहलता जी सोगानी एवं बड़ी संख्या में उद्योगपति बंधु उपस्थित हुए।

Event Date: 10/08/2023
Event Venue:

“महिला उद्यमिता प्रोत्साहन स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी” मेला पोस्टर विमोचन

लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर द्वारा 12 व 13 अगस्त 2023 को होने वाले “महिला उद्यमिता प्रोत्साहन स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी” मेले का पोस्टर विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा जी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती मंजू सारस्वत जी, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी जी, उपाध्यक्ष श्रीमती इन्दुबाला अग्रवाल जी, सचिव श्रीमती कंचन लोहिया जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल जी, सहसचिव श्रीमती इन्दू चौपड़ा जी इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।

Event Date: 09/08/2023
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please