LubindiaUp
CPAgra_
lub_आगरा द्वारा एक बेहद सफल उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि माननीय पुलिस कमिश्नर आगरा श्री प्रीतिंदर सिंह जी के आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राकेश गर्ग जी उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री #लघुउद्योगभारती ने की।
विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री दीपक अग्रवाल जी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री मनीष अग्रवाल जी, प्रदेश सचिव एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे।
कार्यक्रम में #साइबरक्राइम और इससे सुरक्षा पर पुलिस विभाग द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया और उपस्थित सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
माननीय पुलिस कमिश्नर साहब ने हमारे द्वारा उठाए गए बिंदु पर जिनमें से प्रमुख आगरा शहर में एक औद्योगिक थाना की स्थापना एवं क्षेत्र स्तर पर उद्यमियों के परिसर में ही नियमित अंतराल पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की स्वीकृति दी।
बैठक में शहर की प्रसिद्ध डाइटिशियन डॉक्टर रेणुका डांग ने खानपान से बेहतर #स्वास्थ्य विषय पर उपयोगी वृतांत दिया। बैठक में बड़ी संख्या में उद्यमी, संघ के विभाग प्रचारक जी श्री आनंद जी, विभाग कार्यवाह श्री पंकज जी, पूर्व पालक अधिकारी श्री अशोक कुलश्रेष्ठ जी, श्री हरि शंकर जी आदि उपस्थित रहे ।